अविश्वास्त प्रस्ताव पर विशेष बैठक 22 को
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Dec 2014 8:02 PM
नवीनगर (औरंगाबाद) उपप्रमुख अमित कुमार उर्फ पिंटू पर लाये गये अविश्वास प्रस्ताव पर 22 दिसंबर को विशेष बैठक आहूत की गयी है. नवीनगर के मनरेगा भवन में यह बैठक होगी. इसमें प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रभात रंजन, प्रमुख चिंता देवी सहित सभी पंचायत समिति सदस्य उपस्थित रहेंगे. कुल 35 पंचायत समिति सदस्य उपप्रमुख के भाग्य का […]
नवीनगर (औरंगाबाद) उपप्रमुख अमित कुमार उर्फ पिंटू पर लाये गये अविश्वास प्रस्ताव पर 22 दिसंबर को विशेष बैठक आहूत की गयी है. नवीनगर के मनरेगा भवन में यह बैठक होगी. इसमें प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रभात रंजन, प्रमुख चिंता देवी सहित सभी पंचायत समिति सदस्य उपस्थित रहेंगे. कुल 35 पंचायत समिति सदस्य उपप्रमुख के भाग्य का फैसला करेंगे. पिंटू की कुरसी बचती है या जाती है वह बैठक में ही निर्णय हो जायेगा. इधर, सूत्रों की माने तो बैठक की सूचना सभी पंचायत समितियों को दे दी गयी है. गोलबंद करने का खेल भी शुरू हो चुका है. उप प्रमुख अपनी कुरसी को बचाने में लगे हुए है तो विपक्षी इस बार पूरी ताकत झोंक दी है. विपक्षी पंचायत समिति सदस्य राणा राकेश सिंह ने बताया कि विशेष बैठक में उप प्रमुख का कुरसी जाना तय है. 21 पंचायत समिति सदस्यों ने उप प्रमुख के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया है. उप प्रमुख अमित कुमार पिंटू ने कहा कि अधिकतर पंचायत समिति सदस्य हमारे साथ हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










