युवा कांग्रेस ने जिला प्रशासन का फूंका पुतला

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Dec 2014 7:02 PM

विज्ञापन

औरंगाबाद (नगर)युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जिला प्रशासन का पुतला फूंका. जमा मसजिद के समीप पुतला दहन करते हुए पार्टी के मीडिया प्रभारी मोहम्मद शाहनवाज रहमान उर्फ सल्लू खान ने कहा कि ठंड बढ़ गयी है, लेकिन अभी तक प्रशासन द्वारा जरूरतमंदों को कंबल नहीं दिया गया है. यह प्रशासन की लापरवाही है. इसके […]

विज्ञापन

औरंगाबाद (नगर)युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जिला प्रशासन का पुतला फूंका. जमा मसजिद के समीप पुतला दहन करते हुए पार्टी के मीडिया प्रभारी मोहम्मद शाहनवाज रहमान उर्फ सल्लू खान ने कहा कि ठंड बढ़ गयी है, लेकिन अभी तक प्रशासन द्वारा जरूरतमंदों को कंबल नहीं दिया गया है. यह प्रशासन की लापरवाही है. इसके अलावे शहर में कहीं भी अलाव की व्यवस्था नहीं की गयी है. लोग ठंड से कांप रहे हैं और इस स्थिति में भी प्रशासन का ध्यान इस ओर नहीं है. इस मौके पर अनवर जाफरी, अभिजीत सिंह, रामाकांत पांडेय सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन