मिलावटी केरोसिन पर छात्रों ने किया हंगामा(फोटो नंबर-15)कैप्शन- छात्रावास परिसर में हॉकर को घेरे छात्र
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Dec 2014 7:02 PM
सच्चिदानंद सिन्हा कॉलेज के छात्रावास परिसर में छात्रों ने हॉकर से नहीं लिया केरोसिन औरंगाबाद (कोर्ट)सच्चिदानंद सिन्हा कॉलेज के अनुग्रह नारायण छात्रावास परिसर में केरोसिन तेल पहुंचाने आये हॉकर पर मिलावटी तेल देने का आरोप लगाते हुए छात्रों ने हंगामा किया. हर बार की तरह हॉकर रंजन कुमार मंगलवार को केरोसिन लेकर छात्रावास पहुंचा था. […]
सच्चिदानंद सिन्हा कॉलेज के छात्रावास परिसर में छात्रों ने हॉकर से नहीं लिया केरोसिन औरंगाबाद (कोर्ट)सच्चिदानंद सिन्हा कॉलेज के अनुग्रह नारायण छात्रावास परिसर में केरोसिन तेल पहुंचाने आये हॉकर पर मिलावटी तेल देने का आरोप लगाते हुए छात्रों ने हंगामा किया. हर बार की तरह हॉकर रंजन कुमार मंगलवार को केरोसिन लेकर छात्रावास पहुंचा था. पर, यहां के छात्रों ने उससे तेल नहीं लिया और उसका तेल मिलावटी होने का आरोप लगाया. छात्र विवेक कुमार, राहुल कुमार, कुंदन, रोहित, सुजीत, सुशील, गोल्डेन, चिंटू, निशांत, सोनू, अमन, रोहित आदि का कहना था कि हॉकर जो यहां तेल देता है, उसकी गुणवत्ता सही नहीं होती है और उसमें पानी मिला होता है. स्टॉव में यह तेल डालने पर सही से नहीं जलता है और अंत में स्टॉव के अंदर से पानी निकलता है. छात्रों ने बताया कि एक कमरे में पहले सात-सात लीटर दिया जाता था. पर, उसे भी अब कम करते हुए पांच-पांच लीटर कर दिया जा रहा है. 20 रुपये प्रति लीटर केरोसिन तेल दिया जाता है और यदि यह मिलावटी हो तो इससे छात्रों को आर्थिक नुकसान होता है. छात्रों ने इसकी शिकायत वरीय पदाधिकारियों से करने की बात कही. इधर हॉकर ने कहा कि मंगलवार को उसने 140 लीटर केरोसिन तेल खरीदी थी. तेल की गुणवत्ता सही है. छात्र गलत आरोप लगा रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










