किसी ने कहा रहेंगे साथ, तो किसी ने कहा थी मजबूरी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 May 2014 5:20 AM
औरंगाबाद(नगर) : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जब अपने पद से इस्तीफा दिया तो इसकी खबर देखते ही देखते पूरे जिले में फैल गयी. हर किसी के जुबान पर बस एक ही शब्द निकल रहा था कि नीतीश कुमार का प्रदर्शन लोकसभा चुनाव में अच्छा नहीं होने के कारण इस्तीफा दे दिया. इस्तीफा देने […]
औरंगाबाद(नगर) : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जब अपने पद से इस्तीफा दिया तो इसकी खबर देखते ही देखते पूरे जिले में फैल गयी. हर किसी के जुबान पर बस एक ही शब्द निकल रहा था कि नीतीश कुमार का प्रदर्शन लोकसभा चुनाव में अच्छा नहीं होने के कारण इस्तीफा दे दिया. इस्तीफा देने के बाद राजनीतिक दल के नेताओं ने भी अपनी प्रतिक्रिया भी दी.
बहुमत नहीं रहने के कारण सीएम ने दिया इस्तीफा : सुशील
औरंगाबाद के भाजपा सांसद सुशील कुमार सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री ने कोई त्याग नहीं दिया है. बल्कि उनकी मजबूरी थी. बहुमत नहीं रहने के कारण उनकी पार्टी टूट रही थी. देश में भाजपा को मिले जनाधार और बिहार में भाजपा की जीत के बाद मुख्यमंत्री घबरा गये थे. यह तय माना जा रहा था कि वे इस्तीफा देंगे. वैसे भी सरकार अल्पमत में थी.
विधायक दल की बैठक में पुन: चुनेंगे मुख्यमंत्री को : ललन
जदयू के कुटुंबा विधायक ललन राम ने कहा कि मुख्यमंत्री ने इस्तीफा दिया है. इसके बाद भी सभी विधायक उनके साथ हैं. विधायक दल की होने वाली बैठक में हम पुन: अपना नेता चुनेंगे.
नीतीश कुमार के साथ रहेंगे : अशोक
रफीगंज के जदयू विधायक अशोक कुमार सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में लोकसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन नहीं रहने के कारण नैतिकता के आधार पर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया है. इस्तीफा देने के बाद भी हम उनके साथ हमेशा रहेंगे. क्योंकि उन्होंने कम उम्र में विधायक बनाने का काम किया है और जब बिहार में विधानसभा की चुनाव होगी तो जदयू दो-तिहाई बहुमत से चुनाव जीतेंगे.
इज्जत बचा रहे हैं नीतीश : सुबोध
राजद के प्रदेश महासचिव सुबोध कुमार सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस्तीफा देकर इज्जत बचाने की कोशिश की है. वे जानते थे कि वे बहुमत खो चुके हैं. विधायक टूटने के डर से इस्तीफा का रास्ता चुना. विधानसभा के पांच सीटों पर हुए चुनाव में तीन सीटों पर राजद ने कब्जा जमाया. इससे वे घबरा गये.
इस्तीफा ईमानदारी का प्रतीक : कांग्रेस
कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष मृत्युजंय सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार ने इस्तीफा देकर ईमानदारी का परिचय दिया है. यह स्वागतयोग्य कदम है.
मुख्यमंत्री का निर्णय स्वागत योग्य : चंद्रेश पटेल
लोकसभा चुनाव में अपनी हार को स्वीकार करते हुए मुख्यमंत्री अपने पद से इस्तीफा देकर अपने पार्टी का मान सम्मान बढ़ाया. मुख्यमंत्री के इस्तीफा को स्वागत करते हुए जदयू प्रखंड अध्यक्ष चंद्रेश पटेल ने कहा कि बिहार की जनता ने बिहार के विशेष राज्य के दर्जा समावेशी विकास के मुदे को नकार दिया.ऐसी परिस्थिति में मुख्यमंत्री का निर्णय स्वागत योग्य है. श्री पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री ने यह कठोर निर्णय लेकर यह साबित कर दिखाया कि राज्य की सत्ता ही सब कुछ नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










