औरंगाबाद में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, शराब लदी हुंडई कार जब्त, ड्राइवर फरार

Updated:
विज्ञापन
aurangabad news

जब्त शराब के साथ पुलिस

Aurangabad News : औरंगाबाद जिले के कुटुंबा थाना क्षेत्र अंतर्गत जपला-तेतरियां मोड़ स्थित कोईरीडीह चेकपोस्ट के पास उत्पाद विभाग की टीम ने एक हुंडई कार से कुल 445 लीटर अवैध शराब बरामद की है. पुलिस को देखकर चालक कार छोड़कर फरार हो गया.

विज्ञापन

विश्वनाथ पांडेय की रिपोर्ट :
Aurangabad News :
एक्साईज डिपार्टमेंट की टीम ने शराब से लदी एक हुंडई कार को जब्त किया है. यह कार्रवाई उत्पाद अधीक्षक मनोज कुमार के निर्देश पर एएसआई विनोद कुमार चौहान द्वारा गुरुवार की रात जपला-तेतरियां मोड़ स्थित कोईरीडीह चेकपोस्ट के पास की गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक धंधेबाज झारखंड से भारी मात्रा में शराब लेकर उक्त मार्ग से गुजर रहा था. इसी दौरान चेकपोस्ट पर तैनात उत्पाद पुलिस को वाहन की गतिविधियां संदिग्ध लगीं और उसे रोकने का प्रयास किया गया.

पुलिस को देखते ही कार छोड़कर भागा ड्राइवर

पुलिस की टीम को देखते ही कार का चालक वाहन छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया. हालांकि, उत्पाद विभाग की टीम ने तत्परता दिखाते हुए कार को तुरंत अपने कब्जे में ले लिया और उसकी गहन तलाशी ली. इस तलाशी के दौरान वाहन के अंदर से अलग-अलग सील पैक पेटियों में रखी गई भारी मात्रा में शराब बरामद हुई.

105 लीटर अंग्रेजी और 340 लीटर देशी शराब जब्त

कार से बरामद शराब में 105 लीटर अंग्रेजी शराब तथा 340 लीटर देशी शराब शामिल है. दोनों मिलाकर कुल 445 लीटर अवैध शराब जब्त की गई है. शराब बरामद होने के बाद उत्पाद पुलिस ने जब्त वाहन और शराब को थाने लाकर सुरक्षित रख दिया है. इस मामले में अब वाहन के मालिक और फरार चालक की पहचान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

वाहन मालिक और ड्राइवर पर FIR दर्ज

उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि वाहन मालिक एवं चालक के विरुद्ध मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है. उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और कारोबार पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है. नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ यह सख्त कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी.

Also Read: औरंगाबाद: पढ़ाई के दौरान प्यार, प्रेग्नेंट होने पर की शादी, अब पति समेत ससुराल वालों पर हत्या का आरोप

विज्ञापन
सूर्यकांत कुमार

लेखक के बारे में

By सूर्यकांत कुमार

सूर्यकांत कुमार तीन वर्षों से हिंदी डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. स्थानीय और हाइपरलोकल पत्रकारिता में विशेष अनुभव रखते हैं. कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर का भी व्यावहारिक अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत एक डिजिटल न्यूज चैनल से की और विभिन्न डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कार्य करते हुए समाचार लेखन और डिजिटल कंटेंट प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया है. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन