औरंगाबाद के मदनपुर में सड़क हादसा, अचानक भैंस आने से अनियंत्रित हुई बाइक, दो युवक घायल

सांकेतिक तस्वीर
मदनपुर के पूर्णाडीह के पास बाइक दुर्घटना में दो लोग घायल हो गए। भैंस को बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है।
मदनपुर. प्रखंड क्षेत्र के पूर्णाडीह गांव के समीप बुधवार की रात एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो लोग घायल हो गए. घायलों की पहचान मदनपुर थाना क्षेत्र के हसनवर गांव निवासी सत्येंद्र यादव तथा नावाडीह गांव निवासी शिवध्यान कुमार के रूप में की गई है.
अचानक भैंस आने से बिगड़ा संतुलन
मिली जानकारी के अनुसार दोनों युवक बाइक से मदनपुर जा रहे थे, तभी अचानक सड़क पर एक भैंस आ गई. भैंस को बचाने के प्रयास में चालक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दोनों लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए.
स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल
घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मदनपुर पहुंचाया. वहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया.
स्थिति खतरे से बाहर
चिकित्सकों के अनुसार दोनों घायलों की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है. घटना के बाद क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










