औरंगाबाद के मदनपुर में गुरु पूर्णिमा पर संत रविदास मंदिरों में जले दीप, सामाजिक समरसता का लिया गया संकल्प

Updated:
विज्ञापन
दीपोत्सव कार्यक्रम में शामिल लोग | Prabhat Khabar Network

दीपोत्सव कार्यक्रम में शामिल लोग

मदनपुर में संत रविदास जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में दीपोत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सामाजिक समरसता और राष्ट्र सेवा का संकल्प लिया गया।

विज्ञापन

औरंगाबाद के मदनपुर में संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती समारोह वर्ष के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में सामाजिक समरसता संकल्प अभियान की शुरुआत की गई. बुधवार की रात ग्राम वार स्थित संत रविदास मंदिर में दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान श्रद्धालुओं ने दीप प्रज्ज्वलित कर संत रविदास जी को श्रद्धापूर्वक नमन किया.

सामाजिक समरसता का दिया गया संदेश

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि समाज में व्याप्त भेदभाव और आपसी मतभेद को समाप्त कर सामाजिक समरसता को मजबूत बनाना समय की आवश्यकता है. उन्होंने सभी वर्गों से राष्ट्रहित में समर्पित होकर कार्य करने की अपील की. इस दौरान संत रविदास जी के प्रसिद्ध वचन "मन चंगा तो कठौती में गंगा" को जीवन में अपनाने पर विशेष जोर दिया गया.

20 फरवरी 2027 तक चलेगा अभियान

आयोजकों ने बताया कि सामाजिक समरसता संकल्प अभियान गुरु पूर्णिमा से शुरू होकर 20 फरवरी 2027 को संत रविदास जयंती तक लगातार चलेगा. इस अवधि में विभिन्न गांवों और मंदिरों में सामाजिक जागरूकता और समरसता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.

भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की रही मौजूदगी

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा मंडल अध्यक्ष मिथिलेश राम शामिल हुए. उनके साथ भानु प्रकाश पाठक, मनीष कुमार पाठक, जितेंद्र कुमार अलबेला, क्षमेन्द्र कुमार पांडे, जय प्रकाश कुमार सिंह, अरविंद कुमार प्रजापति, रंजीत कुमार प्रजापति, दिनेश चौधरी, रामबली राम सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे. मुख्य पुजारी ने पूजा-अर्चना संपन्न कराई. कार्यक्रम के अंत में सभी लोगों ने सामाजिक समरसता बनाए रखने और समाज के उत्थान के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया.


विज्ञापन
Vinay Singh

लेखक के बारे में

By Vinay Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन