औरंगाबाद के मदनपुर में किसानों के लिए खुशखबरी, सिर्फ दो रुपये में मिल रहे टमाटर, मिर्च और बैंगन के पौधे

Updated:
विज्ञापन
पॉली हाउस में तैयार सब्जी के पौधे | Prabhat Khabar Network

पॉली हाउस में तैयार सब्जी के पौधे

मदनपुर ई-किसान भवन में टमाटर, मिर्च और बैंगन के 40 हजार उन्नत पौधे तैयार किए गए हैं। किसान मात्र दो रुपये प्रति पौधा की दर से इन्हें कृषि कार्यालय से ले सकते हैं।

विज्ञापन

मदनपुर. प्रखंड स्थित ई-किसान भवन परिसर में बनाए गए पॉली हाउस में टमाटर, मिर्च और बैंगन के लगभग 40 हजार उन्नत किस्म के पौधे तैयार किए गए हैं. यह पहल किसानों को गुणवत्तापूर्ण पौधे उपलब्ध कराने और सब्जी उत्पादन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गई है.

दो रुपये प्रति पौधा की दर से उपलब्ध

जिला उद्यान पदाधिकारी श्रीकांत कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि तैयार पौधों को मात्र दो रुपये प्रति पौधा की दर से किसानों को उपलब्ध कराया जा रहा है.उन्होंने कहा कि यह योजना किसानों के लिए काफी लाभकारी साबित होगी, जिससे वे कम लागत में अच्छी पैदावार प्राप्त कर सकेंगे.

कृषि कार्यालय से करें प्राप्ति

उन्होंने बताया कि जिन किसानों को टमाटर, मिर्च या बैंगन के पौधे लगाने हैं, वे प्रखंड कृषि कार्यालय पहुंचकर पौधे प्राप्त कर सकते हैं. इसके लिए किसानों को किसी भी प्रकार की जटिल प्रक्रिया से नहीं गुजरना पड़ेगा.

सब्जी उत्पादन को मिलेगा बढ़ावा

इस पहल से क्षेत्र में सब्जी उत्पादन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है. साथ ही किसानों की आय में वृद्धि होगी और स्थानीय स्तर पर ताजी सब्जियों की उपलब्धता भी सुनिश्चित होगी. किसानों से अधिक से अधिक संख्या में इस योजना का लाभ उठाने की अपील की गई है.


विज्ञापन
Vinay Singh

लेखक के बारे में

By Vinay Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन