चिकित्सक व स्वास्थ्य प्रबंधक पर गिर सकती है गाज
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 May 2014 4:03 AM
औरंगाबाद (कोर्ट) : नियम के विरुद्ध व लक्ष्य से अधिक अल्ट्रासाउंड जांच कराने के आरोप में रफीगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थापित दंत चिकित्सक नुरूल इसलाम व स्वास्थ्य प्रबंधक शिव शंकर कुमार पर वरीय पदाधिकारियों का गाज गिर सकता है. स्वास्थ्य कर्मियों से मिली जानकारी के अनुसार, दंत चिकित्सक ने नियम को ताक पर रखते […]
औरंगाबाद (कोर्ट) : नियम के विरुद्ध व लक्ष्य से अधिक अल्ट्रासाउंड जांच कराने के आरोप में रफीगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थापित दंत चिकित्सक नुरूल इसलाम व स्वास्थ्य प्रबंधक शिव शंकर कुमार पर वरीय पदाधिकारियों का गाज गिर सकता है. स्वास्थ्य कर्मियों से मिली जानकारी के अनुसार, दंत चिकित्सक ने नियम को ताक पर रखते हुए अल्ट्रासाउंड लिखने का काम किया है, जो नियमानुकूल नहीं है. यही नहीं स्वास्थ्य प्रबंधक द्वारा भी इस पर कोई जांच नहीं की गयी.
यही नहीं अल्ट्रासाउंड जांच की राशि भी संचालक को दे दी. लेकिन, जब इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों को मिली तो टीम गठित कर जांच करायी गयी. जांच करने वाले पदाधिकारियों ने रिपोर्ट तैयार कर विभाग को भेजी है. इसमें राज्य स्वास्थ्य समिति ने सिविल सजर्न को पत्र भेजते हुए दंत चिकित्सक व स्वास्थ्य प्रबंधक के विरुद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. बावजूद, सिविल सजर्न द्वारा अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गयी. इससे यह मामला इन दिनों काफी चर्चा में है. अब आगे यह देखना होगा कि सिविल सजर्न द्वारा कौन सी कार्रवाई इनके विरुद्ध की जाती है और कब.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










