बिजली की कटौती से लोग परेशान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 May 2014 5:30 AM
दुकानें जेनरेटर के भरोसे औरंगाबाद (कोर्ट) : गरमी बढ़ते ही शहर में बिजली भी अपना रंग दिखाना शुरू कर दी है. पिछले चार-पांच दिनों से बिजली की अनियमित कटौती से शहरवासी परेशान हैं. रात या दिन में बिजली कब आयेगी और कब जायेगी, यह किसी को नहीं पता. बिजली कर्मचारियों की मानें तो फिलहाल ऊपर […]
दुकानें जेनरेटर के भरोसे
औरंगाबाद (कोर्ट) : गरमी बढ़ते ही शहर में बिजली भी अपना रंग दिखाना शुरू कर दी है. पिछले चार-पांच दिनों से बिजली की अनियमित कटौती से शहरवासी परेशान हैं. रात या दिन में बिजली कब आयेगी और कब जायेगी, यह किसी को नहीं पता. बिजली कर्मचारियों की मानें तो फिलहाल ऊपर से ही बिजली कम दी जा रही है.
बेहतर बिजली आपूर्ति के लिए 15 से 20 मेगावाट बिजली की आवश्यकता होती है. लेकिन, वर्तमान में सात से 10 मेगावाट ही बिजली मिल रही है. दिन में तो थोड़ी-थोड़ी देर के लिए बिजली आ-जा रही है. लेकिन, पूरी रात शहर में लोगों को बिजली का दर्शन नहीं हो रहा. इससे लोग गरमी ङोलने को विवश हैं. बिजली की आपूर्ति नहीं होने से बिजनेस व बाजार भी काफी प्रभावित हो रहा है. इलेक्ट्रॉनिक्स मार्केट की तो बात ही छोड़ दें, बाकी के हिस्से भी जेनरेटर के ही भरोसे चल रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










