आठ लोग घायल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 May 2014 4:44 AM
रिसियप में ट्रक व टेंपो की टक्कर औरंगाबाद (नगर) : एनएच 139 पर रिसियप थाने क्षेत्र के रिसियप गांव के समीप ट्रक और ऑटो के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गयी. इस घटना में आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों में महिलाओं की संख्या अधिक है और सभी एक ही परिवार के […]
रिसियप में ट्रक व टेंपो की टक्कर
औरंगाबाद (नगर) : एनएच 139 पर रिसियप थाने क्षेत्र के रिसियप गांव के समीप ट्रक और ऑटो के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गयी. इस घटना में आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों में महिलाओं की संख्या अधिक है और सभी एक ही परिवार के हैं.
घायल मुन्ना प्रसाद साव, मंजु देवी, संजु देवी, सूरजा देवी, मधु कुमारी, खुशी कुमारी, पूजा कुमारी और पुष्पा कुमारी को स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद में भरती कराया गया. अस्पताल के चिकित्सकों ने प्रारंभिक इलाज के बाद खुशी, पूजा और पुष्पा की स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल, गया रेफर कर दिया.
सभी घायल कुटुंबा थानेके सिकरिया गांव के रहने वाले हैं. यह घटना मंगलवार की दोपहर एक बजे के करीब घटी है. मिली जानकारी के अनुसार मुन्ना प्रसाद साव अपने परिजनों के साथ ऑटो पर सवार होकर जम्होर थाने के पड़रावा जा रहे थे. पड़रावा गांव में मुन्ना के बहनोई रामेश्वर साव के घर शादी समारोह था. इसी में शामिल होने सभी जा रहे थे. जैसे ही रिसियप गांव के समीप ऑटो पहुंचा चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे सामने से आ रहा एक ट्रक से ऑटो ने सामने से टक्कर मार दी. घटना के बाद ऑटो चालक फरार हो गया. पुलिस ऑटो को जब्त कर ली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










