शहर में थम नहीं रही बाइक चोरी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Apr 2014 5:58 AM
औरंगाबाद (नगर) : जिला मुख्यालय में बाइक चोरी की घटनाएं लगातार घट रही है. बावजूद इसके पुलिस इसे रोक पाने में विफल साबित हो रही है. पुलिस एक मामला को निष्पादित भी नहीं कर पाती है कि चोर दूसरे घटना को अंजाम दे बैठते हैं, जो पुलिस के लिए एक सिरदर्द बना हुआ है. 27 […]
औरंगाबाद (नगर) : जिला मुख्यालय में बाइक चोरी की घटनाएं लगातार घट रही है. बावजूद इसके पुलिस इसे रोक पाने में विफल साबित हो रही है. पुलिस एक मामला को निष्पादित भी नहीं कर पाती है कि चोर दूसरे घटना को अंजाम दे बैठते हैं, जो पुलिस के लिए एक सिरदर्द बना हुआ है.
27 अप्रैल को अज्ञात चोरों ने नगर थाना क्षेत्र के न्यू एरिया मुहल्ला निवासी संतोष कुमार सिंह का बाइक शत्रुघ्न मार्केट के समीप से चोरी कर ली. इस घटना से संबंधित प्राथमिकी संतोष कुमार के बयान पर नगर थाना में दर्ज की गयी है. पुलिस को गंभीरता से लेते हुए चोरी गयी बाइक को बरामद करने का प्रयास कर रही है. बताते चलें कि शहर में पिछले कई वर्षो से बाइक चोर गिरोह के सदस्यों ने शहर के विभिन्न मुहल्लों में घूम कर खड़े बाइकों को आराम से चुरा कर भागने में सफल हो जाते हैं.
सबसे अधिक बाइक चोरी की घटनाएं कचहरी मोड़ के समीप अभी तक घटी है. हालांकि पुलिस अभी तक इस कांड का उद्भेदन नहीं कर सकी है. इस संबंध में पूछे जाने पर नगर थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि बाइक से लोग सवार होकर आते हैं और बिना लॉक किये ही गाड़ी छोड़ देते हैं, जिससे चोर को बाइक चुराने में आसानी होती है. हालांकि पुलिस इस गिरोह के उद्भेदन करने में जुटी हुई है. शीघ्र ही उद्भेदन कर लिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










