चोरी का आरोपित गिरफ्तार, सामान बरामद

Published by : PRAPHULL BHARTI Updated At : 04 Jan 2026 9:50 PM

विज्ञापन

आरोपित को भेजा न्यायिक हिरासत में

विज्ञापन

फारबिसगंज. शहर के सदर रोड फैंसी मार्केट में स्थित बेकरी राय मेटीरियल व किराना दुकान सहित एक अन्य दुकान की दीवार में सेंधमारी कर शुक्रवार की रात दुकान में चोरी कांड मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक के पास से पुलिस ने दुकान से चोरी किये गये सामान को भी बरामद किया है. गिरफ्तार आरोपी में मो तनवीर पिता मो जब्बार साकिन युवक पोखर बस्ती थाना फारबिसगंज निवासी बताया जाता है. बताया जाता है कि लालू बाबू किराना स्टोर के प्रोपराइटर लाल बाबू भगत व बेकरी रॉय मेटेरियल के दुकान मेसर्स एस ए ट्रेडर्स के प्रोपराइटर सुभान अंसारी ने दुकान में चोरी की घटना के बाद स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया था. घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज के आधार पर युवक का पहचान होने के बाद युवक को दुकान में घटित चोरी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया. थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित को आवश्यक पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRAPHULL BHARTI

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन