एसएसबी ने हर्षोल्लास के साथ मनाया नववर्ष
Published by : PRAPHULL BHARTI Updated At : 04 Jan 2026 7:35 PM
एसएसबी ने वाहिनी को किया पुरस्कृत
अररिया. एसएसबी 52वीं वाहिनी अररिया ने नववर्ष को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया. सर्वप्रथम वाहिनी के कमांडेंट महेंद्र प्रताप ने सभी बलों व उनके परिजनों को नववर्ष की बधाई दी. इसके बाद उनके द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की. इस अवसर पर वाहिनी में विभिन्न प्रकार के खेलों जैसे तंबोला, बॉल थ्रो, रिंग गेम, की गेम, फुटबॉल टायर किक, मटका फोड़ प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया गया. साथ ही बल कार्मिकों द्वारा भांगड़ा, बिहू आदि जैसे अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया. बाह्य सीमा चौकियों द्वारा तरह-तरह के पकवानों के स्टॉल लगाये गये. जिसका जवानों व संदीक्षा सदस्यों ने भरपूर लुत्फ उठाया. कार्यक्रम के अंत में कमांडेंट महेंद्र प्रताप ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए पुरस्कृत कर कार्यक्रम का समापन किया गया. मौके पर द्वितीय कमान अधिकारी पीएन सिंह, उप कमांडेंट उदय कुमार, उप कमांडेंट आनंद प्रकाश यादव, उप कमांडेंट जोशी सागर प्रदीप सहायक कमांडेंट (चिकित्सा) डॉ मनोज जाट सहित अन्य अधिकारी व कार्मिक मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










