आइटीआइ उत्तीर्ण महिलाएं बन सकती हैं पिंक बस की चालक

Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 13 Jun 2025 7:41 PM

विज्ञापन

जिनकी आयु 21 से 35 वर्ष के बीच हो, वे आवेदन कर सकती हैं

विज्ञापन

फारबिसगंज. बिहार की महिलाएं भी राज्य के विभिन्न शहरों में पिंक बस (महिला विशेष बस) की चालक बनकर आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ा सकती हैं. नोडल औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान फारबिसगंज के नोडल प्राचार्य राजीव कुमार ने बताया कि निदेशक नियोजन व प्रशिक्षण, श्रम संसाधन विभाग, बिहार सरकार के निर्देश पर बिहार राज्य पथ परिवहन निगम विभाग के लिए महिला चालकों की भर्ती के लिए इच्छुक आइटीआइ उत्तीर्ण महिला का आवेदन आमंत्रित किये गये हैं. इसके लिए इच्छुक महिलाएं जिन्होंने आइटीआइ उत्तीर्ण किया हो या वर्तमान में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हों व जिनकी आयु 21 से 35 वर्ष के बीच हो, वे आवेदन कर सकती हैं. आवेदक भारतीय नागरिक होना चाहिए. चयनित महिलाओं को इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राइविंग एंड ट्रैफिक रिसर्च सेंटर औरंगाबाद में मुफ्त प्रशिक्षण दिया जायेगा. प्रशिक्षण पूर्ण होने के पश्चात नियोजन की प्रक्रिया बिहार राज्य पथ परिवहन निगम द्वारा नियमानुसार की जायेगी. अररिया जिले के सभी इच्छुक महिला अभ्यर्थी अपना आवेदन बायोडाटा के साथ 16 जून 2025 के पूर्वाह्न 10:30 बजे तक औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्लेसमेंट प्रभारी रजनीश कुमार के पास जमा कर सकती हैं. इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराना व सार्वजनिक परिवहन क्षेत्र में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना है. यह योजना महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन