घायल बाइक सवार की इलाज के दौरान मौत
Published by : PRAPHULL BHARTI Updated At : 04 Jan 2026 8:45 PM
परिजनों में मचा कोहराम
फारबिसगंज. फारबिसगंज-अररिया मुख्य मार्ग एनएच 27 पर आबिद बाबू के पेट्रोल के समीप शनिवार की देर संध्या वाहन की ठोकर से घायल 53 वर्षीय एक बाइक सवार व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गयी. मृतक 53 वर्षीय पवन कुमार दास पिता भागवत लाल दास साकिन फौजी कॉलोनी वार्ड संख्या 04 किरकिचिया थाना फारबिसगंज निवासी है. घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि मृतक पवन कुमार दास जो शीशा स्लाइडिंग मिस्त्री का काम करते थे. शनिवार की देर शाम वे किसी आवश्यक काम से बाइक से जा रहे थे. जैसे ही फारबिसगंज-अररिया मुख्य मार्ग एनएच 27 पर आबिद बाबू के पेट्रोल के समीप पहुंचे थे कि पीछे से तेज गति से जा रहे एक चार चक्का वाहन ने उसकी बाइक में ठोकर मार दी. इस घटना में बाइक सवार पवन कुमार दास गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों ने घायल को अस्पताल फारबिसगंज में भर्ती कराया. अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देख उसे बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया. बताया जाता है कि इलाज के लिए बाहर ले जाते समय रास्ते में ही घायल की मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह अपने सदल-बल के साथ पहुंचकर शव को अपने कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अररिया भेज दिया गया. वहीं मौत की सूचना पर मृतक के घर परिवार में कोहराम मच गया. बताया जाता है कि मृतक तीन भाई के दो बहन में दूसरे नंबर पर थे. उन्हें एक पुत्र व एक पुत्री है. थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि वाहन की ठोकर पवन कुमार दास की मौत हुई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










