बीएसएसआरयू शाखा की नयी कमेटी का गठन

Published by : PRAPHULL BHARTI Updated At : 04 Jan 2026 7:14 PM

विज्ञापन

कमेटी की देख रेख के लिए नये सदस्यों की हुई नियुक्ति

विज्ञापन

अररिया. विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी अररिया बीएसएसआरयू की शाखा में वार्षिक बैठक का आयोजन किया गया. इस बैठक का मुख्य उद्देश्य नयी कमेटी का गठन करना व पिछले वर्ष के आय का खर्च प्रस्तुत करना था. नयी कमेटी के गठन में सचिव गोविंद मुखर्जी, सहायक सचिव अखिल कुमार मिश्रा, सभापति खुर्शीद अनवर, उपसभापति सुमित कुमार झा, कोषाध्यक्ष आमिर फारूक व सह कोषाध्यक्ष सनान अख्तर को बनाया गया. इसके अतिरिक्त कमेटी की देख रेख के लिए नये सदस्यों की नियुक्ति की गयी. जिसमें शशि भूषण सिंह, अबू नसर, आदित्य ठाकुर, नजीब आलम व विकास कुमार नियुक्त हुए. इस बैठक में मुख्य रूप से जिले के 50 मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव सम्मलित हुए. इस मौके पर मुख्य रूप से तनवीर अलम, इम्तियाज अहमद, विकास कुमार, प्रदीप कुमार, ललित कुमार, इमरान, बारीक, प्रदीप झा, संजय कुमार, विकास कुमार, अभिषेक कुमार, गुड्डू भगत, नियाज, सुफियान, जावेद अख्तर, जावेद, निहाल वकाश, अवधेश कुमार, एहतशाम, अवधेश सहित दर्जनों एमआर मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRAPHULL BHARTI

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन