ePaper

फारबिसगंज क्रिकेट एकेडमी ने इंडस स्पोर्टिंग क्लब को हराया

Updated at : 04 Jan 2026 10:44 PM (IST)
विज्ञापन
फारबिसगंज क्रिकेट एकेडमी ने इंडस स्पोर्टिंग क्लब को हराया

मैच को लेकर खिलाड़ियों में दिखा भारी उत्साह

विज्ञापन

अररिया.अररिया कॉलेज स्टेडियम में अररिया जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित 35 वां भागीरथी गंगा जिला क्रिकेट लीग के 13 वें मैच में रविवार को फारबिसगंज क्रिकेट एकेडमी ने एकतरफा प्रदर्शन करते हुए इंडस स्पोर्टिंग क्लब ए को 09 विकेट से करारी शिकस्त दी. उत्तम कुमार की कातिलाना गेंदबाजी के आगे इंडस के बल्लेबाज बेबस नजर आये. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का इंडस स्पोर्टिंग क्लब ए का फैसला गलत साबित हुआ. पूरी टीम 21.4 ओवर में मात्र 65 रनों पर सिमट गई. फारबिसगंज की ओर से उत्तम कुमार ने घातक गेंदबाजी का प्रदर्शन किया. उन्होंने अपने 5.4 ओवर में 01 मेडन फेंकते हुए मात्र 14 रन देकर 04 विकेट चटकाये. उनके इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया. इधर 66 रनों के छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी फारबिसगंज की टीम ने केवल 10.1 ओवर में महज 01 विकेट खोकर जीत अपने नाम कर ली. इस मैच के दौरान अंपायरिंग का जिम्मा अश्विनी कुमार व तनवीर आलम ने संभाला, जबकि स्कोरर के रूप में अंकित कुमार ने अपनी भूमिका निभाई. मौके पर जिला क्रिकेट संघ पदाधिकारी व सदस्य में प्रवीर कुमार विश्वास, राजेंद्र प्रसाद यादव, चांद आजमी, दिलीप कुमार झा, ओम प्रकाश जयसवाल, अनामी शंकर, अनिकेत झा, ग्राउंड्स मैन राजेश कुमार झा सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRAPHULL BHARTI

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

PRAPHULL BHARTI is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन