एबी डिविलयर्स ने टेनिस के इन दो महारथियों से की विराट और स्टीव स्मिथ की तुलना

Author : Sameer Oraon Published by : Prabhat Khabar Updated At : 12 May 2020 12:42 PM

विज्ञापन

बी डिविलयर्स ने आज के दौर के दो दिग्गज बल्लेबाजों विराट कोहली और स्टीव स्मिथ की तुलना टेनिस के दो सबसे महारथी रोजर फेडरर और राफेल नडाल से की है

विज्ञापन

क्रिकेट की दुनिया के दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलयर्स ने आज के दौर के दो दिग्गज बल्लेबाजों विराट कोहली और स्टीव स्मिथ की तुलना टेनिस के दो सबसे बड़े महारथी रोजर फेडरर और राफेल नडाल से की है, उन्होंने विराट कोहली के बारे में कहा कि विराट एक नैसर्गिक प्रतिभा खिलाड़ी हैं जो टेनिस के धुरंधर से मेल खाती है. जबकि स्टीव स्मिथ एक मजबूत मानसिक शक्ति और दृढ़ता वाले खिलाड़ी हैं और उनका खेलने का अंदाज टेनिस स्टार राफेल नडाल से मिलती है. ये बातें एबी ने जिम्बाब्वे के पूर्व सीमर पम्मी एमबींगवा से लाइव चैट के दौरान कही,

एबी ने आगे कहा स्मिथ राफेल नडाल की तरह हैं जो नैसर्गिक प्रतिभा खिलाड़ी तो नहीं हैं लेकिन उनकी मानसिक शक्ति बहुत मजबूत है और वो जानता है कि मुझे कैसे रन बनाना है. वो नैसर्गिक नहीं है लेकिन दिन के अंत में वह रिकॉर्ड बनाना और क्रीज पर कमाल करने के लिए जाने जाते हैं. मुझे लगता है कि मानसिक रूप से, स्मिथ मेरे द्वारा देखे गए सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक है. उन्होंने विराट के बारे में बात करते हुए कहा कि दबाव में विराट ने ज्यादातर मैच खेले और जीते हैं. वो आज के दौर में बेस्ट हैं.

उन्होंने सचिन से विराट की तुलना पर कहा कि जब चेज करने की बात आती है तो विराट सचिन से बहुत आगे है,

सचिन की जहां तक बात है वो हमारे लिए रोल मॉडल है जैसे वो अपने जमाने में खेले और सफलता पूर्वक हर मुकाम को हासिल किया वो सच में प्रेरणादायक है. लेकिन जब लक्ष्य का पीछा करने की बात है तो मैं विराट का नाम लूंगा.

एबी ने आगे कहा कि विराट उनसे अपने पारिवारिक जीवन सहित कई मुद्दों पर बात की है.

डिविलयर्स ने बताया कैसी है विराट के साथ उनकी दोस्ती

हमारे बीच बहुत गहरी बातचीत होती है, जो शानदार है. हम बच्चों और परिवार के बारे में बात करते हैं. लेकिन उससे भी पहले हम छोटे कोहली के आने का इंतजार कर रहे हैं.

हम दोनों के बीच बहुत अच्छी दोस्ती है, हम हमेशा ही क्रिकेट के बारे में बात करने का बहाना ढूंढ ही लेते हैं लेकिन 90 प्रतिशत अन्य चीजों के बारे में बात करते हैं

डिविलियर्स ने कहा, “जाहिर है, जब भारत में आईपीएल की बात आती है. तो यह दोस्ती से ज्यादा है. “

विराट से मैं सिर्फ आईपीएल दौरान नहीं बात करता हूँ हमारी बातचीत हर साल चलती है.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola