ePaper

दो महीने छुट्टी पर रहेंगे धौनी, BCCI को भेजा लीव एप्लीकेशन, वेस्टइंडीज नहीं जायेंगे, रेजिमेंट के साथ बितायेंगे समय

Updated at : 20 Jul 2019 2:17 PM (IST)
विज्ञापन
दो महीने छुट्टी पर रहेंगे धौनी, BCCI को भेजा लीव एप्लीकेशन, वेस्टइंडीज नहीं जायेंगे, रेजिमेंट के साथ बितायेंगे समय

नयी दिल्ली/रांची : वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान कल होना है, लेकिन इससे पहले यह खबर आयी है कि ‘कैप्टन कूल’ महेंद्र सिंह धौनी दौरे पर नहीं जायेंगे. उन्होंने इस संबंध में बीसीसीआई को सूचना दे दी है. बीसीसीआई के एक शीर्ष अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की. अधिकारी ने पीटीआई […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली/रांची : वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान कल होना है, लेकिन इससे पहले यह खबर आयी है कि ‘कैप्टन कूल’ महेंद्र सिंह धौनी दौरे पर नहीं जायेंगे. उन्होंने इस संबंध में बीसीसीआई को सूचना दे दी है. बीसीसीआई के एक शीर्ष अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की. अधिकारी ने पीटीआई से कहा, ‘‘ धौनी ने वेस्टइंडीज दौरे के लिए खुद को अनुपलब्ध बताया है क्योंकि वह अपने अगले दो महीने अपने अर्धसैनिक रेजिमेंट के साथ बिताएंगे.’

अपने घर रांची में हैं धौनी

महेंद्र सिंह धौनी 18 तारीख को अपने घर रांची लौट आये हैं और अभी वे यही हैं. विश्वकप में भारत की हार के बाद ऐसे कयास लगाये जा रहे हैं धौनी संन्यास की घोषणा कर सकते हैं. हालांकि अभी तक धौनी ने अपने संन्यास पर कुछ भी नहीं कहा है. जब भी मीडिया ने उनसे संन्यास को लेकर सवाल पूछा, धौनी ने यही कहा कि आप क्या चाहते हैं मैं संन्यास ले लूं.

कई दिग्गज आये धौनी के समर्थन में

विश्वकप में मिली हार के बादवेस्टइंडीज दौरे के लिए उनके चयन को लेकर आलोचक सवाल उठा रहे थे, जिसके बाद क्रिकेट जगत के दिग्गजों ने धौनी का साथ दिया और कहा कि यह फैसला उनपर छोड़ना चाहिए. धौनी का प्रदर्शन अभी ऐसा नहीं है कि उनपर संन्यास के लिए दबाव बनाया जाये. पूर्व राष्ट्रीय चयनकर्ता संजय जगदाले ने भी कहा कि धौनी का टीम में कोई विकल्प नहीं है. गंभीर ने कहा था कि धौनी को व्यावहारिक होकर सोचना चाहिए ना कि भावुक होकर संन्यास का निर्णय लेना चाहिए.

धौनी के दोस्त ने किया खुलासा अरुण पांडेय

धौनी के संन्यास को लेकर जारी कयास के बीच उनके दोस्त और बिजनेस पाटर्नर अरुण पांडेय का यह बयान सामने आया है कि अभी धौनी का संन्यास लेन का कोई प्लान नहीं है. वहीं कुछ दिनों पहले मीडिया में धौनी के कोच बनर्जी सर के हवाले से ऐसी खबरें आयीं थी कि उनके माता-पिता यह चाहते हैं कि धौनी अब संन्यास की घोषणा कर दें.

भारत के पास धौनी का विकल्प नहीं, लेकिन संन्यास के बारे में उनसे पूछा जाना चाहिए

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola