नितिन गडकरी ने फिल्म भारत भाग्य विधाता का किया रिव्यू, बोले- देश की सेवा के लिए होंगे प्रेरित
नितिन गडकरी ने भारत भाग्य विधाता का किया रिव्यू फोटो- इंस्टाग्राम
Nitin Gadkari on Bharat Bhhagya Viddhaata: भारत भाग्य विधाता थियेटर्स में रिलीज हो गई है. फिल्म ने 1 करोड़ के आसपास कमाई की. अब केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने ऐतिहासिक ड्रामा देखी और इसका रिव्यू किया.
Nitin Gadkari on Bharat Bhhagya Viddhaata: कंगना रनौत की फिल्म भारत भाग्य विधाता सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म को क्रिटिक्स से अच्छे रिव्यू मिले. हाल ही में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने ऐतिहासिक ड्रामा देखी और इसकी तारीफ करते हुए कहा कि यह 26/11 मुंबई आतंकी हमलों के दौरान कामा अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ की ओर से दिखाई गई असाधारण बहादुरी को बेहद प्रभावशाली और वास्तविक तरीके से दर्शाती है.
नीतिन गडकरी ने भारत भाग्य विधाता का किया रिव्यू
कंगना रनौत की फिल्म के प्रीमियर के दौरान नीतिन गडकरी ने मीडिया संग बात की और बताया कि जब आतंकवादियों ने हमला किया था, तब वो भी मुंबई में ही थे. उन्होंने बताया कि छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पर हमला करने के बाद आतंकवादी कामा अस्पताल में घुस गए थे. ऐसे कठिन और खतरनाक माहौल में भी अस्पताल की नर्सों और कर्मचारियों ने मरीजों की जान बचाने के लिए जिस साहस और समर्पण का परिचय दिया, फिल्म उसे बहुत ही संवेदनशीलता के साथ सामने लाती है.
नीतिन बोले- युवाओं को करेगी प्ररित
उन्होंने कहा, “मुझे उम्मीद है कि इस फिल्म को देखकर नए दर्शक पूरी निष्ठा के साथ देश की सेवा करने के लिए प्रेरित होंगे.” भारत भाग्य विधाता में अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत मुख्य भूमिका में नजर आ रही हैं. कहानी उन नर्सों और वार्ड बॉयज के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन्होंने 26/11 हमलों के दौरान सैकड़ों लोगों की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. अक्सर चर्चा से दूर रहने वाले इन वास्तविक नायकों की कहानी को फिल्म के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया गया है.
भारत भाग्य विधाता ने कमाए इतने करोड़
भारत भाग्य विधाता ने बॉक्स ऑफिस पर अपने पहले दिन ठीक-ठाक कमाई की. इंडस्ट्री ट्रैकर Sacnilk के अनुसार, फिल्म ने भारत में अपनी रिलीज के पहले दिन 1 करोड़ रुपये कमाए. 2181 शो के लिए 11 परसेंट ऑक्यूपेंसी रही. फिल्म में गिरिजा ओक, स्मिता तांबे, अमृता नामदेव, ईशा डे, प्रिया बेर्डे, आशा शेलार, सुहिता थट्टे, रसिका अघासे, आदित्य मिश्रा और जाहिद खान जैसे कलाकारों की टोली है.
यह भी पढ़ें- Main Vaapas Aaunga Box Office Collection Day 1: ओपनिंग डे पर फिल्म पास हुई या फेल, कलेक्शन देख रह जाएंगे हैरान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










