महिला टी20 वर्ल्ड कप में स्कॉटलैंड और आयरलैंड की आज भिड़ंत
Published by : Arquam Abdul Mannan Updated At : 13 Jun 2026 10:21 AM
स्कॉटलैंड और आयरलैंड की आज भिड़ंत ( फोटो सोशल मीडिया )
ICC WOMEN'S T20 WORLD CUP 2026 : आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए के दूसरे रोमांचक मुकाबले में आज स्कॉटलैंड और आयरलैंड की टीमें आमने-सामने हैं.
ICC WOMEN’S T20 WORLD CUP 2026 : आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच शुरू हो चुका है. ग्रुप-ए के दूसरे मुकाबले में स्कॉटलैंड विमेन और आयरलैंड विमेन की टीमें आमने-सामने हैं. दोनों ही टीमों के लिए यह टूर्नामेंट बेहद खास है क्योंकि दोनों ने शानदार क्वालीफाइंग राउंड खेलकर इस मुख्य टूर्नामेंट में अपनी जगह बनाई है. ऐसे में आज ओल्ड ट्रैफर्ड के मैदान पर एक कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है.
कहां खेला जा रहा है यह महामुकाबला
यह हाई-वोल्टेज मैच इंग्लैंड के मैनचेस्टर शहर में मौजूद ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है. ओल्ड ट्रैफर्ड की पिच पर बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए मदद होती है. शुरुआत में तेज गेंदबाजों को स्विंग मिल सकती है, जबकि मैच आगे बढ़ने पर स्पिनर्स भी गेम में आएंगे. टॉस जीतने वाली टीम यहाँ पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है.
वर्ल्ड कप क्वालीफायर में दोनों का रहा था दबदबा
आपको बता दें कि इस मुख्य वर्ल्ड कप में पहुंचने के लिए दोनों टीमों ने क्वालीफायर इवेंट के आखिरी दिन धमाकेदार जीत दर्ज की थी. जहाँ आयरलैंड ने थाईलैंड को 62 रनों से चटाई धूल चटाई थी, वहीं स्कॉटलैंड ने यू एस ऐ (USA) को 41 रनों से हराकर इस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का टिकट कटाया था.
दोनों टीमों का स्क्वाड
स्कॉटलैंड: कैथरीन ब्राइस (कप्तान), सारा ब्राइस (विकेटकीपर), प्रियानाज़ चटर्जी, हैना रैनी, कर्स्टी गॉर्डन, कैथरीन फ्रेजर, मेगन मैकोल, राचेल स्लेटर, क्लो एबेल, आइल्सा लिस्टर, डार्सी कार्टर, मैसी मैसीरा, ओलिविया बेल, पिप्पा स्प्राउल, गैब्रिएला फोंटेनला.
आयरलैंड: गैबी लुईस (कप्तान), लुईस लिटिल, लिआ पॉल, रेबेका स्टोकेल, कारा मरे, ओर्ला प्रेंडरगास्ट, अर्लीन केली, अलाना डलजेल, एमी हंटर (विकेटकीपर), एवा कैनिंग, जॉर्जीना डेम्पसी, क्रिस्टीना कौल्टर रीली, लाला मैक्ब्राइड, एमी मैगुआयर, एलिस टेक्टर.
हेड-टू-हेड : किसका पलड़ा है भारी
हालिया रिकॉर्ड्स की बात करें, तो इसी साल जनवरी में हुए क्वालीफायर मैच में स्कॉटलैंड ने आयरलैंड को 39 रनों से पटखनी दी थी. उस मैच में कैथरीन ब्राइस ने बल्ले और गेंद दोनों से तहलका मचाया था. ऐसे में आयरलैंड की टीम आज उस हार का बदला चुकता करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.
स्कॉटलैंड: कप्तान कैथरीन ब्राइस पर टिकी नजरें
स्कॉटलैंड की टीम इस टूर्नामेंट में किसी भी बड़ी टीम का खेल बिगाड़ने का माद्दा रखती है. टीम की कमान स्टार ऑलराउंडर कैथरीन ब्राइस के हाथों में है. कैथरीन ब्राइस और सारा ब्राइस की जोड़ी टीम की सबसे बड़ी ताकत है. मिडिल ऑर्डर में प्रियानाज़ चटर्जी और गेंदबाजी में राचेल स्लेटर टीम को मजबूती देती हैं. स्कॉटलैंड की टीम अपने पहले मैच में जीत दर्ज कर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत करना चाहेगी.
आयरलैंड: गैबी लुईस की सेना भी है तैयार
आयरलैंड की टीम को टी20 फॉर्मेट में काफी खतरनाक माना जाता है। टीम की कप्तानी धाकड़ ओपनर गैबी लुईस कर रही हैं. आयरलैंड टीम के पास ओर्ला प्रेंडरगास्ट और एमी हंटर जैसी आक्रामक बल्लेबाज हैं, जो किसी भी गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा सकती हैं. वहीं गेंदबाजी में अर्लीन केली और एवा कैनिंग जैसी सटीक गेंदबाज टीम के पास मौजूद हैं.
ये भी पढे : IND vs AFG: धर्मशाला वनडे से पहले फैंस की बढ़ी टेंशन, मैच रद्द होने का खतरा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










