नीरज चोपड़ा के बाद आशीष ने जैवलिन थ्रो में बढ़ाया भारत का मान, U20 वर्ल्ड चैंपियनशिप में जीता सिल्वर मेडल

Updated:
विज्ञापन

आशीष यादव (फोटो—एक्स)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भारत के युवा एथलीट आशीष यादव ने वर्ल्ड एथलेटिक्स U20 चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया है. 19 वर्षीय आशीष ने पुरुषों की जैवलिन थ्रो स्पर्धा में 74.09 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो किया.

विज्ञापन

Ashish Yadav : भारत के युवा भाला फेंक एथलीट आशीष यादव ने वर्ल्ड एथलेटिक्स U20 चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया है. 19 वर्षीय आशीष ने पुरुषों की जैवलिन थ्रो स्पर्धा में 74.09 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो किया और दूसरे स्थान पर रहे. इस प्रदर्शन के साथ उन्होंने भारत के लिए प्रतियोगिता में पदक का खाता भी खोला.

विज्ञापन

74.09 मीटर का किया थ्रो

आशीष ने फाइनल की शुरुआत 69.96 मीटर के थ्रो से की. उनका दूसरा प्रयास फाउल रहा, लेकिन तीसरे प्रयास में उन्होंने 74.09 मीटर भाला फेंककर अपनी स्थिति मजबूत कर ली. इसके बाद उन्होंने 72.31, 70.62 और 67.98 मीटर के थ्रो किए. वहीं दक्षिण अफ्रीका के जान-हेन्ड्रिक हेमन्स ने 80.50 मीटर के थ्रो के साथ गोल्ड मेडल जीता. उनका यह प्रदर्शन U20 स्तर पर सीजन का सर्वश्रेष्ठ विश्व प्रदर्शन भी रहा. डोमिनिका के एडिसन जेम्स ने 73.89 मीटर के साथ ब्रॉन्ज अपने नाम किया.

भारत के सिर्फ दूसरे एथलीट

U20 वर्ल्ड चैंपियनशिप में जैवलिन थ्रो में पदक जीतने वाले आशीष भारत के सिर्फ दूसरे एथलीट हैं. उनसे पहले नीरज चोपड़ा ने 2016 में पोलैंड में गोल्ड मेडल जीता था. नीरज ने उस प्रतियोगिता में 86.48 मीटर का थ्रो कर वर्ल्ड U20 रिकॉर्ड बनाया था, जो अब भी कायम है.

Also Read: वॉर्म-अप मैच में ही बांग्लादेश की टीम 54 रन पर हुई ढेर, कैंपबेल थॉम्पसन ने चटकाए 8 विकेट

कुल 36 एथलीट ले रहें हिस्सा

भारतीय दल में इस चैंपियनशिप के लिए 36 एथलीट शामिल हैं. आशीष के साथ भारत के एक और एथलीट टी. धरनीधरन भी फाइनल में उतरे. उन्होंने 72.35 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ छठा स्थान हासिल किया. वहीं 400 मीटर में मोहम्मद अशफाक 46.20 सेकेंड के समय के साथ आठवें स्थान पर रहे. इससे पहले उन्होंने हीट में 45.81 सेकेंड का समय निकालकर अपना ही U20 राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा था.

Also Read: हैमस्ट्रिंग चोट के कारण द हंड्रेड लीग से बाहर हुईं जेमिमा रोड्रिग्स, एशिया कप से पहले बढ़ी टीम इंडिया की टेंशन


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola