England vs Sri Lanka 1st ODI LIVE Score: इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, बेन डकेट और जो रूट क्रीज पर
इंग्लैंड बनाम श्रीलंका 1st ODI (फोटो—एआई)
चेस्टर-ले-स्ट्रीट में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच पहला वनडे मैच खेला जा रहा है. इंग्लैंड का पलड़ा भारी है, वहीं श्रीलंका वापसी की उम्मीद कर रही है.
England vs Sri Lanka 1st ODI Live Score: 3 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 16/1
3 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 16 रन पर 1 विकेट है. टॉम बैंटन 10 रन बनाकर असिता फर्नांडो की गेंद पर आउट हो गए. उनके आउट होने के बाद जो रूट बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर आए हैं.
England vs Sri Lanka 1st ODI Live Score: इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया
श्रीलंका की प्लेइंग XI: पथुम निसांका, कामिंदु मेंडिस, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर/कप्तान), पवन रत्नायके, चरिथ असलंका, जनिथ लियानागे, दुनिथ वेल्लालागे, दुश्मंथा चमीरा, सचिंदु कोलंबगे, असिता फर्नांडो, दिलशान मदुशंका.
इंग्लैंड की प्लेइंग XI: टॉम बैंटन, बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), विल जैक्स, रेहान अहमद, जेमी ओवरटन, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग.
England vs Sri Lanka 1st ODI Live Score: इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच पहला वनडे मैच आज
इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज चेस्टर-ले-स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड में खेला जा रहा है. इंग्लैंड ने हाल ही में श्रीलंका को टी20 इंटरनेशनल सीरीज में 3-0 से हराया था. अब मेजबान टीम वनडे सीरीज की शुरुआत भी जीत के साथ करना चाहेगी. वहीं, श्रीलंका की नजरें टी20 सीरीज की हार के बाद वनडे में वापसी पर होंगी.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए