अब छात्रों को नहीं लगाने होंगे कार्यालयों के चक्कर, 30 दिनों में होगा शिकायतों का निष्पादन

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

विद्यार्थी सहयोग पोर्टल से अब छात्र-छात्राएं शैक्षणिक और छात्रावास की समस्याएँ ऑनलाइन दर्ज करा सकेंगे. डीएम ने दी जानकारी, 30 दिनों में होगा समाधान.

विज्ञापन

कटिहार. विद्यार्थियों को शैक्षणिक व्यवस्था और छात्रावास से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए अब अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी. विद्यार्थी सहयोग पोर्टल के माध्यम से छात्र-छात्राएं अपनी शिकायत और सुझाव ऑनलाइन दर्ज करा सकेंगे. मंगलवार को आईटीआई कॉलेज में आयोजित शिविर में डीएम आशुतोष द्विवेदी ने विद्यार्थियों को पोर्टल की कार्यप्रणाली और शिकायतों के समयबद्ध निष्पादन की जानकारी दी.

विज्ञापन

ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे शिकायत और सुझाव

डीएम ने बताया कि विद्यार्थियों की शैक्षणिक एवं छात्रावास संबंधी समस्याओं और सुझावों को सीधे प्रशासन तक पहुंचाने के लिए विद्यार्थी सहयोग शिविर शुरू किया गया है. विद्यार्थी अपनी समस्या को ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे और संबंधित शिकायत पर कार्रवाई की निगरानी भी व्यवस्था के तहत की जाएगी.

उन्होंने बताया कि सहयोग बिहार जीओवी डॉट आईएन पोर्टल रियल टाइम मॉनिटरिंग सिस्टम के रूप में काम करेगा. विद्यार्थियों को अपनी समस्याएं और सुझाव निर्भीक होकर दर्ज कराने के लिए प्रोत्साहित किया गया.

30 दिनों के भीतर होगा शिकायत का निष्पादन

जिलाधिकारी ने कहा कि पोर्टल पर दर्ज परिवाद के निष्पादन की प्रक्रिया शिकायत दर्ज होने की तिथि से 30 दिनों के भीतर पूरी की जाएगी. कार्रवाई के बाद संबंधित आवेदक को इसकी लिखित सूचना उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी की गई है.इससे विद्यार्थियों को शिकायत के समाधान के लिए बार-बार संबंधित कार्यालयों में जाने की आवश्यकता नहीं होगी.

शिकायतकर्ता की पहचान रहेगी गोपनीय

शिविर में डीएम ने विद्यार्थियों को भरोसा दिलाया कि पोर्टल पर दर्ज शिकायतों को गोपनीय रखा जाएगा. उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को किसी प्रकार से भयभीत होने की जरूरत नहीं है. विद्यार्थी अपनी समस्या को लेकर कभी भी ऑनलाइन परिवाद दर्ज कर सकते हैं. शिकायत दर्ज करने के बाद संबंधित विभाग के स्तर पर उसके निष्पादन की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी.

विद्यार्थी सहयोग शिविर में छात्रों से संवाद करते डीएम    | Prabhat Khabar Network
विद्यार्थी सहयोग शिविर में छात्रों से संवाद करते डीएम | Prabhat Khabar Network

हर माह चौथे मंगलवार को लगेगा शिविर

डीएम आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि ‘सबका सम्मान, जीवन आसान’ निश्चय के तहत प्रत्येक माह के चौथे मंगलवार को विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा. इसका उद्देश्य विद्यार्थियों की समस्याओं को स्थानीय स्तर पर सुनना और उनके समाधान की प्रक्रिया को समयबद्ध बनाना है.

विद्यार्थियों को लक्ष्य तय कर आगे बढ़ने की दी सीख

शिविर के दौरान डीएम ने छात्र-छात्राओं से संवाद भी किया. उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने और उपलब्ध अवसरों का बेहतर उपयोग करने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने जीवन के उद्देश्य, शिक्षा और भविष्य में मिलने वाले अवसरों को लेकर विद्यार्थियों से कई महत्वपूर्ण बातें साझा कीं. संवाद के दौरान छात्रों में उत्साह देखने को मिला.

हेल्पलाइन नंबर 1100 पर मिलेगी जानकारी

विद्यार्थी सहयोग शिविर और इससे संबंधित जानकारी के लिए विद्यार्थी टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1100 पर संपर्क कर सकते हैं. प्रशासन की ओर से विद्यार्थियों को उपलब्ध व्यवस्था का उपयोग कर अपनी समस्याएं दर्ज कराने के लिए जागरूक किया गया.

अधिकारी और विद्यार्थी रहे मौजूद

शिविर में अनुमंडल पदाधिकारी कटिहार सदर सूरज कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी अभिषेक रंजन, आईटीआई कॉलेज के प्रधानाचार्य सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन