ग्राम प्रधान हत्याकांड का आठ घंटे में खुला हत्या का राज, टांगी और गमछे तक पहुंची पुलिस

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

अमड़ापाड़ा में ग्राम प्रधान छोटा बामना पहाड़िया की हत्या का राज 8 घंटे में खुला। पुलिस ने कातिल धर्मा पहाड़िया को हत्या में प्रयुक्त टांगी और गमछे संग गिरफ्तार किया।

विज्ञापन

नगर प्रतिनिधि, पाकुड़. अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के छोटा कुस्कुट्टा गांव में ग्राम प्रधान छोटा बामना पहाड़िया की हत्या के मामले का पुलिस ने महज आठ घंटे में खुलासा कर दिया. पुलिस ने गांव के ही 23 वर्षीय धर्मा पहाड़िया को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त टांगी और खून लगा गमछा भी बरामद किया है. पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी.

विज्ञापन

शव मिलने की सूचना से शुरू हुई जांच

एसपी ने बताया कि 21 सितंबर को छोटा कुस्कुट्टा गांव में एक व्यक्ति का शव पड़े होने की सूचना अमड़ापाड़ा पुलिस को मिली थी. मृतक की पत्नी चांदी पहाड़िन के फर्द बयान पर अमड़ापाड़ा थाना में कांड संख्या 72/2026 दर्ज कर जांच शुरू की गयी. मामले की गंभीरता को देखते हुए अमड़ापाड़ा थाना प्रभारी अनुप रोशन भेंगरा के नेतृत्व में विशेष अनुसंधान दल (एसआइटी) का गठन किया गया.

तकनीकी टीम से स्वान दस्ते तक, साक्ष्य जुटाने में जुटी पुलिस

एसपी के अनुसार, जांच के दौरान पता चला कि ग्राम प्रधान छोटा बामना पहाड़िया की रात में घर के अंदर सोने के दौरान गला काटकर हत्या की गयी थी. इसके बाद एसआइटी ने तकनीकी टीम, फिंगरप्रिंट टीम और स्वान दस्ता की मदद से साक्ष्य जुटाये. मानवीय और तकनीकी सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए धर्मा पहाड़िया को गिरफ्तार किया.

निशानदेही पर टांगी और गमछा बरामद

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार की. उसकी निशानदेही पर लकड़ी के बेंट वाली टांगी, जिस पर खून जैसा पदार्थ लगा था, तथा नारंगी रंग का प्रिंटेड गमछा बरामद किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola