हाथों में मेहंदी, गांव में सफाई का जुनून, वीरग्राम ने दिया स्वच्छता का संदेश

Updated:
विज्ञापन

जागरुक करते जल सहिया | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

वीरग्राम गांव ने 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान के तहत अनोखे तरीके से स्वच्छता का संदेश दिया. ग्रामीणों ने श्रमदान से गांव चमकाया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, हिरणपुर. स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 के तहत प्रखंड के वीरग्राम गांव में मंगलवार को ग्रामीणों के बीच विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये गये. इस दौरान ग्रामीणों ने श्रमदान कर गांव एवं आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई की. लोगों को गीला एवं सूखा कचरा अलग-अलग रखने तथा उसके उचित निपटान की जानकारी दी गयी.

विज्ञापन

हाथों पर मेहंदी, जुबां पर स्वच्छता का संदेश

कार्यक्रम के दौरान पंचायत की सभी जलसहियाओं ने हाथों में मेहंदी लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया. इसके बाद स्वच्छता रैली निकालकर ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया. रैली में स्वच्छता से संबंधित नारे लगाते हुए लोगों को अपने आसपास का वातावरण स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया गया.

रैली में उमड़े ग्रामीण, दिया स्वच्छता का संदेश

मौके पर जिला समन्वयक इमरान आलम, इंडियन नेशनल एसोसिएशन स्वयंसेवी संस्था पाकुड़ के अध्यक्ष जेडएच विश्वास, जलसहिया एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola