एनएच-333ए पर सफर बना आफत, गड्ढे-गिट्टी और धूल ने बढ़ाई परेशानी

Updated:
विज्ञापन

एनएच-333ए सड़क | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

NH-333A पर सड़क निर्माण के कारण राहगीर और वाहन चालक गड्ढे, जलजमाव और धूल से परेशान हैं. दोपहिया वाहनों के लिए दुर्घटना का खतरा बना हुआ है. स्थानीय लोगों ने जल्द समाधान की मांग की है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, हिरणपुर : धरमपुर से पाकुड़ तक एनएच-333ए सड़क निर्माण कार्य इन दिनों राहगीरों और वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है. सड़क पर जगह-जगह छोटे-बड़े गड्ढे हैं और बारिश के बाद इनमें पानी जमा हो जाने से उनकी गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है. खासकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. करियोडीह-बादलचौक के समीप सड़क निर्माण के लिए बिछाये गये मेटल पत्थरों से भी आवाजाही प्रभावित हो रही है. स्थानीय लोगों ने निर्माण एजेंसी से मेटल बिछाने के बाद सड़क को जल्द समतल कराने की मांग की है.

विज्ञापन

सड़क पर गड्ढे, ऊपर से धूल का छिड़काव नहीं

हिरणपुर से पाकुड़ तक सड़क की खराब स्थिति और बारिश के बाद गड्ढों में जलजमाव से वाहनों की आवाजाही मुश्किल हो रही है. स्थानीय लोगों के अनुसार, बीते दिनों इस मार्ग पर ई-रिक्शा के दुर्घटनाग्रस्त होने की घटनाएं भी सामने आयी हैं. वहीं निर्माणाधीन सड़क पर नियमित पानी का छिड़काव नहीं होने से वाहनों के गुजरते ही धूल उड़ रही है, जिससे खासकर बाइक चालकों को परेशानी हो रही है.

विकास की सड़क पर सुविधा और सुरक्षा का सवाल

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण जरूरी है, लेकिन निर्माण के दौरान आम लोगों की सुविधा और सुरक्षा का भी ध्यान रखा जाना चाहिए. गड्ढों में जलजमाव, सड़क पर बिछे मेटल पत्थरों और धूल की समस्या को दूर करने के लिए निर्माण एजेंसी को आवश्यक कदम उठाने चाहिए. लोगों ने प्रशासन और निर्माण एजेंसी से सड़क निर्माण के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, जलजमाव दूर करने, मेटल पत्थरों को समतल कराने और नियमित पानी का छिड़काव कराने की मांग की है.

बोले स्थानीय

जय शंकर भगत उर्फ रामु भगत ने कहा कि धरमपुर से पाकुड़ तक वाहनों का लगातार आवागमन होता है. निर्माण कंपनी को नियमित रूप से पानी का छिड़काव करना चाहिए, ताकि धूल की समस्या से वाहन चालकों को राहत मिल सके.

राजकुमार भगत ने कहा कि सड़क निर्माण के दौरान जगह-जगह गड्ढे बन गये हैं. बारिश के बाद इनमें पानी जमा होने से वाहन चालकों को परेशानी होती है. ई-रिक्शा के दुर्घटनाग्रस्त होने की घटनाएं भी सामने आ रही हैं.

सिबेन दे ने कहा कि लोग विकास कार्य का विरोध नहीं कर रहे हैं, लेकिन निर्माण के दौरान आवागमन की सुविधा और सुरक्षा का ध्यान रखना जरूरी है. प्रशासन और निर्माण एजेंसी को सड़क की समस्या का जल्द समाधान करना चाहिए.

दीपक साहा ने भी कहा कि विकास कार्य का विरोध नहीं है, लेकिन निर्माण के दौरान आवागमन की सुविधा और सुरक्षा का ध्यान रखा जाना चाहिए. प्रशासन और निर्माण एजेंसी को सड़क की समस्या का जल्द समाधान करना चाहिए.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola