पाकुड़ में मुफ्त कानूनी मदद के लिए डालसा की पहल, कानूनी समस्याओं के समाधान के लिए जानिए विशेष नंबर

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नशे के दुष्प्रभाव और विवादों से बचने के लिए जानें कैसे पाएं मुफ्त कानूनी सहायता. पाकुड़ डालसा की इस पहल से लोगों को मिलेगी राहत.

विज्ञापन

प्रतिनिधि पाकुड़ : झालसा रांची के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) पाकुड़ की ओर से मंगलवार को गोकुलपुर स्थित हटिया परिसर और आसपास के भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विधिक जागरूकता शिविर लगाया गया. इस दौरान लोगों को नशे के दुष्प्रभाव और निःशुल्क कानूनी सहायता के बारे में जानकारी दी गयी.

विज्ञापन

नशे से बढ़ते हैं विवाद और अपराध

पैरा लीगल वॉलंटियर्स अमूल्य रत्न रविदास, चंद्र शेखर घोष, मोकमाउल शेख, खुदू राजवंशी और एजारुल शेख ने लोगों को तंबाकू, गुटखा, सिगरेट एवं अन्य नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले मानसिक, शारीरिक और आर्थिक नुकसान के बारे में बताया.

उन्होंने कहा कि नशे की लत के कारण परिवार में विवाद और झगड़े बढ़ते हैं, जो कई बार गंभीर अपराध का रूप ले लेते हैं. इसके अलावा नशे के कारण गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ता है और इसका असर परिवार के साथ आने वाली पीढ़ी पर भी पड़ता है.

कानूनी सहायता के लिए 15100 पर संपर्क की अपील

शिविर के दौरान लोगों के बीच डालसा की ओर से मिलने वाली निःशुल्क कानूनी सहायता से संबंधित पर्चे वितरित किये गये. लोगों से कानूनी समस्या होने पर नालसा के टोल फ्री नंबर 15100 या जिला विधिक सेवा प्राधिकार से संपर्क करने की अपील की गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola