कांग्रेस की सभा में जुटे ग्रामीण, आलमगीर आलम के सामने रखीं ये मांगें
संबोधित करते पूर्व मंत्री आलमगीर आलम. | Prabhat Khabar Network
पाकुड़ के सीतापहाड़ी में कांग्रेस की आमसभा हुई. पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं. कई लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की.
नगर प्रतिनिधि, पाकुड़: पाकुड़ सदर प्रखंड के सीतापहाड़ी पंचायत स्थित तानु मोड़ और नसीरपुर गांव में कांग्रेस की ओर से आमसभा का आयोजन किया गया. इसमें झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस नेता आलमगीर आलम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. उन्होंने ग्रामीणों से क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा की और पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की बात कही.
आमसभा में कई लोगों ने ली कांग्रेस की सदस्यता
सभा के दौरान नसीबुल शेख, हैदर अली, आसू मोहम्मद शेख, तोता शेख, पिंटू रहमान, फारूक शेख, कासिम शेख, सूरज शेख, हजरत शेख, सारूल बारीक, मिनारूल शेख और कालू शेख समेत कई लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की.
नये सदस्यों का पार्टी का पट्टा पहनाकर स्वागत किया गया. कार्यक्रम में स्थानीय कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों की मौजूदगी रही.
ग्रामीणों ने रखीं स्कूल, बिजली और सड़क की मांग
सभा के दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र की विभिन्न स्थानीय समस्याओं को पूर्व मंत्री के सामने रखा. सीतापहाड़ी स्थित विद्यालय को अपग्रेड करने, बिजली व्यवस्था में सुधार के लिए ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने और पीसीसी सड़क निर्माण समेत कई मांगें रखी गयीं.
ग्रामीणों का कहना था कि विद्यालय के उन्नयन से क्षेत्र के बच्चों को आगे की पढ़ाई के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा. वहीं, बिजली और सड़क से जुड़ी समस्याओं के समाधान की भी मांग की गयी.
यह भी पढ़ें:
करोड़ों खर्च के बाद भी बंद पड़ा रांगा डिग्री कॉलेज, छात्रों की उम्मीद पर फिरा पानी
समस्याओं पर पहल का दिया आश्वासन
आलमगीर आलम ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों से समन्वय कर आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया.
उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याओं को समझने और उनके समाधान के लिए लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाने की अपील की.
कई पार्टी नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष कुमार सरकार, प्रखंड अध्यक्ष मानसारुल, विधायक प्रतिनिधि गुलाम मोहम्मद उर्फ बकुल, उदय लखमानी, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष शाहीन परवेज, देबू विश्वास, असद हुसैन, मुखिया माजिबुर रहमान, मुखिया आसिफ अली उर्फ राजू, डॉ. जोहरुल इस्लाम, हाजी महबूब शेख, ईयर मोहम्मद, फरमान अली, रामविलास महतो, नूरुल हसन, गुलाब शेख, महबूब आलम और मोतिउर रहमान समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए