समय पर घर नहीं पहुंचीं दो छात्राएं, पुलिस ने शुरू की तलाश और फिर...

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पाकुड़ नगर थाना पुलिस ने लापता दो नाबालिग छात्राओं को सकुशल बरामद कर CWC को सौंप दिया. समय पर घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करायी थी.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पाकुड़: पाकुड़ नगर थाना पुलिस ने लापता हुईं दो नाबालिग छात्राओं को सकुशल बरामद कर लिया है. बरामदगी के बाद दोनों को बाल कल्याण समिति (CWC) को सौंप दिया गया. मामले की जानकारी एसडीपीओ कुमार गौरव ने दी.

विज्ञापन

समय पर घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने शुरू की तलाश

एसडीपीओ ने बताया कि दोनों नाबालिग छात्राएं निर्धारित समय पर घर नहीं पहुंचीं. इसके बाद परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की. आसपास के इलाकों में खोजबीन करने के साथ परिजनों और परिचितों से भी जानकारी ली गयी, लेकिन दोनों का पता नहीं चल सका.

इसके बाद परिजनों की ओर से नगर थाना में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करायी गयी.

पुलिस ने टीम गठित कर शुरू की तलाश

मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर थाना पुलिस ने वरीय पदाधिकारियों को इसकी सूचना दी. इसके बाद दोनों नाबालिग छात्राओं की सकुशल बरामदगी के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया.

गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नगर थाना क्षेत्र से ही दोनों छात्राओं को बरामद कर लिया.

बरामदगी के बाद CWC को सौंपा

पुलिस ने दोनों नाबालिग छात्राओं को सकुशल बरामद करने के बाद बाल कल्याण समिति (CWC) के समक्ष प्रस्तुत कर उन्हें समिति को सौंप दिया.

पुलिस की त्वरित कार्रवाई के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली.

अभिभावकों से सतर्क रहने की अपील

एसडीपीओ कुमार गौरव ने अभिभावकों से बच्चों की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने की अपील की है. उन्होंने कहा कि अभिभावकों को अपने बच्चों पर लगातार नजर रखनी चाहिए.

उन्होंने कहा कि यदि कोई बच्ची या बच्चा निर्धारित समय पर विद्यालय से घर नहीं लौटता है, तो अभिभावकों को तुरंत सक्रिय होकर जानकारी जुटानी चाहिए. आसपास और परिचितों से पता करने के साथ ऐसी स्थिति में तत्काल थाना को सूचना देने की अपील की गयी.

यह भी पढ़ें:

करोड़ों खर्च के बाद भी बंद पड़ा रांगा डिग्री कॉलेज, छात्रों की उम्मीद पर फिरा पानी

समय पर सूचना मिलने से तेज होती है कार्रवाई

एसडीपीओ ने कहा कि किसी बच्चे के लापता होने की स्थिति में पुलिस को समय पर सूचना मिलने से उसकी तलाश और बरामदगी के लिए त्वरित कार्रवाई की जा सकती है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola