घर में ही ग्राम प्रधान की टांगी से वार कर हत्या! कुछ ही घंटों में एक संदिग्ध हिरासत में

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झारखंड के अमड़ापाड़ा में ग्राम प्रधान की उनके ही घर में टांगी से वार कर हत्या कर दी गई. पुलिस ने घटना के कुछ ही घंटों के भीतर एक आरोपी को हिरासत में लिया है. मामले की जांच जारी है और हत्या के असली कारणों का पता लगाने के लिए डॉग स्क्वायड और एफएसएल की मदद ली जा रही है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, अमड़ापाड़ा : अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के सिंगारसी पंचायत अंतर्गत छोटा कस्कूटा गांव में रविवार देर रात ग्राम प्रधान 61 वर्षीय छोटा बामना पहाड़िया की उसके ही घर में टांगी से वार कर हत्या कर दी गयी. सोमवार सुबह घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस महकमे में सक्रियता बढ़ गयी.

विज्ञापन

कई थानों की पुलिस पहुंची

सूचना मिलते ही पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अनूप रोशन भेंगरा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने घटना के कुछ ही घंटे बाद एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

घटना की गंभीरता को देखते हुए जांच के लिए कई थानों की पुलिस टीम को भी मौके पर बुलाया गया. पुलिस निरीक्षक अनूप रोशन भेंगरा के साथ महेशपुर थाना प्रभारी रवि शर्मा, पाकुड़िया थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो, लिट्टीपाड़ा थाना प्रभारी विवेक कुमार सहित एसआई चंदन कुमार, एसआई बुदिलाल मुर्मू और तकनीकी शाखा के एसआई पप्पू कुमार घटनास्थल पर पहुंचे.

डॉग स्क्वायड और एफएसएल ने जुटाये साक्ष्य

पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करते हुए आसपास के लोगों से भी घटना की जानकारी ली. हत्या की घटना को गंभीरता से लेते हुए डॉग स्क्वायड और एफएसएल की टीम को भी मौके पर बुलाया गया. दोनों टीमों ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया.

हत्या के कारण का खुलासा नहीं

पुलिस द्वारा वारदात से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच की जा रही है. घटनास्थल से मिले संभावित साक्ष्यों के आधार पर पुलिस घटना के पूरे क्रम को समझने में जुटी है.

इधर, सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है. पूछताछ के दौरान हत्या के कारण और घटना में उसकी भूमिका को लेकर जानकारी जुटायी जा रही है. हालांकि, समाचार लिखे जाने तक हत्या के वास्तविक कारण का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया था.

पुलिस मृतक और आरोपी के बीच किसी पुराने विवाद समेत अन्य संभावित कारणों की भी जांच कर रही है. तकनीकी शाखा की टीम भी मामले से जुड़े तथ्यों को खंगाल रही है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार जांच पूरी होने के बाद ही घटना के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola