पुलिस को देखते ही गमछे से चेहरा ढका, साइकिल-ठेला छोड़ खेत की ओर भागे चालक! अवैध कोयला लदा वाहन जब्त
एआई जेनरेटेड फ़ोटो | Prabhat Khabar Network
पुलिस ने देवपुर गांव के पास से अवैध कोयला लदी तीन साइकिलें और एक ठेला जब्त किया है. पुलिस को देखते ही वाहन चालक मौके से फरार हो गए. अज्ञात चालकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.
प्रतिनिधि, महेशपुर : थाना क्षेत्र के देवपुर गांव स्थित मिशन के समीप पुलिस ने अवैध कोयला लदी तीन साइकिल और एक ठेला जब्त किया है. जब्त साइकिल और ठेला को पुलिस ने थाना परिसर में रखा है.
पुलिस को देख भाग निकले चालक
पुलिस को देखते ही तीनों साइकिल चालक व ठेला चालक मौके से फरार हो गये. महेशपुर थाने के एएसआई अरविंद राय ने थाने में लिखित आवेदन दिया है.
पुलिस पदाधिकारी के फर्द बयान में उल्लेख किया है कि वे पुलिस बल के साथ कोयला ड्यूटी पर थे. इसी दौरान सुबह करीब साढ़े सात बजे शहरग्राम गांव के समीप सूचना मिली कि तीन साइकिल और एक ठेला पर अवैध रूप से कोयला लादकर जियापानी के पास से महेशपुर की ओर ले जाया जा रहा है.
खेत की ओर भागने लगे चालक
एएसआई ने थाना प्रभारी को अवगत कराया. पुलिस टीम जैसे ही महेशपुर जाने वाली मुख्य सड़क पर देवपुर गांव स्थित मिशन के पास पहुंची, तीन साइकिल व एक ठेला पर कोयला लदा देखा. पुलिस को करीब 50 मीटर की दूरी पर देखते ही तीनों साइकिल चालक व ठेला चालक सड़क किनारे साइकिल व ठेला छोड़कर चेहरे पर गमछा बांधते हुए खेत की ओर भागने लगे.
एएसआई ने पुलिस बल के साथ काफी दूर तक उनका पीछा किया, लेकिन सभी भागने में सफल रहे.
अज्ञात चालकों पर मामला दर्ज
थाने के एएसआई सह वादी अरविंद राय के फर्द बयान के आधार पर तीनों साइकिल एवं ठेला के अज्ञात चालकों के खिलाफ अवैध कोयला तस्करी व परिवहन के आरोप में थाना कांड संख्या 160/26 के सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए