India vs Japan Result: 32 बनाम 30 रन...सांसे थाम देने वाले मैच में जापान से जैसे-तैसे जीता भारत

Updated:
विज्ञापन

भारतीय टीम ने जापान को 2 रन से हराया (फोटो- सोशल मीडिया)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रोमांचक मुकाबले में भारत ने जापान को 2 रन से हराया. 5-5 ओवर के मैच का नतीजा आखिरी गेंद तक सस्पेंस में रहा. जानें भारत की जीत का पूरा हाल.

विज्ञापन

India vs Japan Result: भारत और जापान के बीच खेला गया एकमात्र मुकाबला बेहद रोमांचक रहा. खराब आउटफील्ड के कारण मैच को सिर्फ 5-5 ओवर का कर दिया गया था. इसके बावजूद मुकाबले का रोमांच आखिरी गेंद तक बना रहा. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 ओवर में 4 विकेट पर 32 रन बनाए. जवाब में जापान की टीम 5 ओवर में 3 विकेट पर 30 रन ही बना सकी. इस तरह टीम इंडिया ने मुकाबला सिर्फ 2 रन से जीत लिया.

विज्ञापन

भारत की शुरुआत रही बेहद खराब

भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही. अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले आउट हो गए. इसके बाद संजू सैमसन भी 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. ईशान किशन भी ज्यादा देर नहीं टिक सके और 3 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद श्रेयस अय्यर ने 16 रन की अहम पारी खेली. उनकी पारी की मदद से भारत ने 5 ओवर में 4 विकेट खोकर 32 रन बनाए.

ये भी पढ़ें: Asian Games 2026 Day 3 Live: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जीता गोल्ड, श्रीलंका को 147 रन से हराया

जापान ने भी दी कड़ी टक्कर

32 रन के छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी जापान की शुरुआत भी खराब रही. टीम ने सिर्फ 7 रन के स्कोर पर अपने दो विकेट गंवा दिए. इसके बाद केंडल फ्लेमिंग ने 12 रन बनाकर जापान की उम्मीदें जिंदा रखीं. जापान को जीत के लिए आखिरी ओवरों में तेजी से रन बनाने थे, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने दबाव बनाए रखा. फ्लेमिंग के आउट होते ही जापान की मुश्किलें बढ़ गईं.

2 रन से भारत ने जीता मुकाबला

जापान की टीम 5 ओवर में 3 विकेट खोकर 30 रन ही बना सकी. भारत ने 32 बनाम 30 रन के स्कोर के साथ यह रोमांचक मुकाबला 2 रन से अपने नाम कर लिया. भारत की ओर से वाशिंगटन सुंदर ने 2 विकेट लिए. खराब आउटफील्ड की वजह से भले ही यह मुकाबला सिर्फ 5 ओवर का रहा, लेकिन दोनों टीमों के बीच आखिरी गेंद तक मुकाबला देखने को मिला.

ये भी पढ़ें: Asian Games: भारत ने जीता पहला गोल्ड, श्रीलंका को रौंदकर महिला क्रिकेट टीम लगातार दूसरी बार चैंपियन

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola