हैमस्ट्रिंग चोट के कारण द हंड्रेड लीग से बाहर हुईं जेमिमा रोड्रिग्स, एशिया कप से पहले बढ़ी टीम इंडिया की टेंशन
जेमिमा रोड्रिग्स (फोटो—एक्स)
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी जेमिमा रोड्रिग्स को हैमस्ट्रिंग चोट के चलते 'द हंड्रेड' टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा है. इस चोट ने उनकी आगामी एशिया कप में भागीदारी पर भी संदेह पैदा कर दिया है.
Jemimah Rodrigues Injury: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स को हैमस्ट्रिंग चोट के कारण द हंड्रेड लीग से बाहर होना पड़ा है. वह इंग्लैंड में साउदर्न ब्रेव के लिए खेल रही थीं और इस सीजन टीम की अहम खिलाड़ियों में शामिल थीं. जेमिमा के टूर्नामेंट से बाहर होने से साउदर्न ब्रेव को बड़ा झटका लगा है, वहीं अब उनकी भारत के लिए आगामी महिला एशिया कप में उपलब्धता पर भी सवाल खड़े हो गए हैं.
साउदर्न ब्रेव ने अपने हैंडल से दी जानकारी
View on Instagram
जेमिमा की चोट कितनी गंभीर है, इसे लेकर अभी पूरी जानकारी सामने नहीं आई है. माना जा रहा है कि टीम ने एहतियात के तौर पर उन्हें टूर्नामेंट से बाहर करने का फैसला किया है, ताकि चोट आगे न बढ़े. साउदर्न ब्रेव ने इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया हैंडल से दी है. इस बीच साउदर्न ब्रेव ने जेमिमा की जगह ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर चार्ली नॉट को टीम में शामिल कर लिया है. नॉट ने इस गर्मियों में शानदार प्रदर्शन किया है और द ब्लेज की ओर से 404 रन बनाने के साथ 27 विकेट भी लिए हैं.
एशिया कप से पहले बढ़ी भारत की चिंता
जेमिमा की चोट ने भारतीय टीम की चिंता भी बढ़ा दी है. महिला एशिया कप का आयोजन 28 अगस्त से यूएई में होना है और भारत अपने अभियान की शुरुआत 30 अगस्त को थाईलैंड के खिलाफ करेगा. ऐसे में जेमिमा के पास फिट होने के लिए करीब तीन सप्ताह का समय है. टी20 क्रिकेट में भले ही जेमिमा का प्रदर्शन हमेशा एक जैसा नहीं रहा हो, लेकिन मिडिल ओवर्स में स्ट्राइक रोटेट करने और शानदार फील्डिंग के कारण वह भारतीय टीम के लिए बेहद उपयोगी खिलाड़ी हैं.
Also Read: श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ीं, साई सुदर्शन हुए टेस्ट सीरीज से बाहर
छह पारियों में बनाए 143 रन
जेमिमा ने द हंड्रेड के इस सीजन में साउदर्न ब्रेव के लिए छह पारियों में 143 रन बनाए हैं. उनका औसत 35.75 और स्ट्राइक रेट 131.19 रहा. उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 42 रन रहा. शानदार प्रदर्शन के चलते उन्हें दो बार प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया. साउदर्न ब्रेव इस समय महिला प्रतियोगिता की अंक तालिका में 20 अंकों के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर है. टीम को लीग चरण में अभी दो मुकाबले और खेलने हैं. जेमिमा की गैरमौजूदगी ऐसे समय आई है जब टीम फाइनल में सीधे जगह बनाने की कोशिश में जुटी है.
Also Read: वॉर्म-अप मैच में देवदत्त पडिक्कल का ODI अंदाज में शतक, नंबर-3 के लिए पेश की मजबूत दावेदारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अभिजीत कुमार
अभिजीत कुमार पत्रकारिता जगत में दो वर्षों का अनुभव रखने वाले युवा पत्रकार हैं. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), ढेंकानाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. अपने पेशेवर सफर में उन्होंने रिपोर्टिंग, सब-एडिटिंग, पेज डिजाइन और डिजिटल कंटेंट के क्षेत्र में कार्य किया है. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं, जहां खेल जगत से जुड़ी खबरों के संपादन, लेखन और प्रस्तुतीकरण की जिम्मेदारी निभा रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










