हजारीबाग: बड़कागांव में 85 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका

सांकेतिक तस्वीर (AI Image)
Hazaribagh Crime News: हजारीबाग में शनिवार की सुबह एक वृद्ध महिला का खून से लथपथ शव मिलने से हड़कप मच गया. संदिग्ध परिस्थितियों में हुई इस मौत की सूचना पर बड़कागांव पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.
हजारीबाग से जयनारायण की रिपोर्ट
Hazaribagh Crime News: झारखंड के हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र के पंकरी बरवाडीह गांव में शनिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक वृद्ध महिला का शव उसके घर के अंदर खून से लथपथ अवस्था में मिला. घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई.
मृतका की पहचान
मृतका की पहचान 85 वर्षीय मंगनी, पति स्वर्गीय चौधरी साव के रूप में हुई है. महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पाया गया. शव के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है.
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
ग्रामीणों की सूचना पर बड़कागांव थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी.
फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की ली जा रही मदद
थाना प्रभारी दीपक सिंह ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है. साक्ष्य जुटाने के लिए फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट और डॉग स्क्वॉड की टीम को बुलाया गया है.
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा मौत के कारणों का खुलासा
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा. फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है.
यह भी पढ़ें: झारखंड के राष्ट्रीय राजमार्गों पर बारिश में नहीं रुकेगा सफर, NHAI ने शुरू किया ड्रेनेज सफाई का विशेष अभियान
यह भी पढ़ें: Dhanbad: युवा संगम में मध्य प्रदेश का 56 सदस्यीय दल पहुंचा IIT धनबाद, झारखंड की संस्कृति से हुए रू-ब-रू
यह भी पढ़ें: पश्चिमी सिंहभूम: बायोमेट्रिक व्यवस्था के विरोध में सेल प्रबंधन का पुतला दहन करेगी संयुक्त यूनियन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By श्वेता वैद्य
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










