ट्रंप की ईरान को खुली चेतावनी, बोले-जब वे कहेंगे कि अब हम और नहीं झेल सकते

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मिडिल ईस्ट में लगातार बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका ने अपने नागरिकों के लिए सुरक्षा अलर्ट जारी किया है. जॉर्डन, इजराइल और इराक स्थित अमेरिकी दूतावासों ने क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी नागरिकों को हालात पर नजर रखने और जरूरत पड़ने पर तुरंत निकलने की सलाह दी है.

विज्ञापन

मिडिल ईस्ट में लगातार बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका ने अपने नागरिकों के लिए सुरक्षा अलर्ट जारी किया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी. पीटीआई न्यूज एजेंसी के मुताबिक, ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ईरान पर बहुत कड़ा प्रहार करेगा. एक समय ऐसा आएगा जब वे कहेंगे कि अब हम और नहीं झेल सकते.कैंप डेविड में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा कि अमेरिका पीछे हटने वाला नहीं है और ईरान को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी.

विज्ञापन
अमेरिकी दूतावासों ने नागरिकों से अपनी उड़ानों की स्थिति लगातार जांचने, स्थानीय प्रशासन के सुरक्षा निर्देशों का पालन करने और अतिरिक्त सतर्कता बरतने को कहा है. चेतावनी में यह भी कहा गया है कि किसी भी समय हवाई क्षेत्र बंद हो सकता है, उड़ानें रद्द हो सकती हैं और यात्रा व्यवस्था प्रभावित हो सकती है. जॉर्डन में लोगों को अमेरिकी सैन्य ठिकानों से दूर रहने, जबकि इजराइल में रह रहे अमेरिकियों को अपने नजदीकी बम शेल्टर की जानकारी पहले से रखने की सलाह दी गई है.

ड्रोन हमले के बाद बढ़ी चिंता

मिस्र के एक बंदरगाह पर खड़े अमेरिकी मालिकान वाले गैस पोत पर ड्रोन हमला हुआ, जिससे उसमें आग लग गई. हालांकि इस हमले की जांच जारी है और अभी तक किसी संगठन या देश की जिम्मेदारी तय नहीं हुई है. दूसरी ओर, ईरान ने अमेरिका पर क्षेत्र में तनाव बढ़ाने का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी है कि जो देश अमेरिका का साथ देंगे, वे भी संघर्ष की चपेट में आ सकते हैं.

फिर से युद्ध भड़कने की आशंका

इस सप्ताह ईरान और अमेरिका के बीच कुछ दिनों की शांति के बाद फिर रात के समय हमलों का सिलसिला शुरू हुआ, हालांकि पिछले दो दिनों में किसी नए हमले की सूचना नहीं मिली. इसके बावजूद अमेरिकी अलर्ट ने संकेत दिया है कि हालात अभी भी बेहद संवेदनशील हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर अब मिडिल ईस्ट पर टिकी है कि क्या तनाव कूटनीति से कम होगा या फिर क्षेत्र एक बार फिर बड़े सैन्य संघर्ष की ओर बढ़ेगा.

ये भी पढ़ें: Donald Trump का नया प्लान, अब Truth Social पर पोस्ट देखने के लिए चुकानी होगी कीमत, उठने लगे सवाल


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola