Happy Buddha Purnima 2020 Wishes and Quotes, Images: बुद्ध जयंती पर दोस्तों और परिवारवालों को भेजें ये शुभ संदेश
Author : Shaurya Punj Published by : Prabhat Khabar Updated At : 07 May 2020 8:26 AM
Happy Buddha Purnima 2020 Wishes and Quotes, Images: वैसे तो हर साल बुद्ध पूर्णिमा के शुभावसर पर मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है. सभी बुद्ध की प्रतिमा का जलाभिषेक करते है और फल, फूल, धुप इत्यादि चढाते हैं. बौध श्रद्धालु इस दिन ज़रुरतमंदों की सहायता करते हैं और कुछ श्रद्धालु इस दिन जानवरों-पक्षियों को भी पिंजरों से मुक्त करते है और विश्वभर में स्वतंत्रता का सन्देश फैलाते हैं. पर इस साल कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण देश भर में लॉकडाउन लगाया गया है, जिसके कारण लोग घर में रहकर ही पूजा पाठ करेंगे, पर इस अवसर पर आप एपने मित्रों एवं रिश्तेदारों को बधाई संदेश तो भेज ही सकते हैं. अपने दोस्तों, करीबियों एवं रिश्तेदारों को बधाई संदेश एवं शुभकामनाएं भेजे यहां से
Buddha Purnima 2020 Wishes and Quotes, Images: वैशाख मास की पूर्णिमा को भगवान बुद्ध का जन्मोत्सव मनाया जाता है. इस वर्ष गुरुवार 7 मई को बुद्ध जयंती मनाई जा रही है. कहते है इसी दिन भगवान बुद्ध को बुद्धत्व की प्राप्ति हुई थी. जहां विश्वभर में बौध धर्म के करोड़ों अनुयायी और प्रचारक है वहीँ उत्तर भारत के हिन्दू धर्मावलंबियों द्वारा बुद्ध को विष्णुजी का नौवा अवतार माना कहा गया है.
शांति की खोज में कपिलवस्तु के राजकुमार सिद्धार्थ 27 वर्ष की उम्र में घर-परिवार, राजपाट आदि छोड़कर चले गए थे. भ्रमण करते हुए सिद्धार्थ काशी के समीप सारनाथ पहुंचे जहाँ उन्होंने धर्म परिवर्तन किया. यहाँ उन्होंने बोधगया में बोधि वृक्ष के नीचें कठोर तप किया. कठोर तपस्या के बाद सिद्धार्थ को बुद्धत्व ज्ञान की प्राप्ति हुई और वह महान सन्यासी गौतम बुद्ध के नाम से प्रचलित हुए और अपने ज्ञान से समूचे विश्व को ज्योतिमान किया. मान्यता है कि भगवान बुद्ध श्री हरि विष्णु का अवतार हैं. इस पूर्णिमा को सिद्ध विनायक पूर्णिमा या सत्य विनायक पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है.
वैसे तो हर साल बुद्ध पूर्णिमा के शुभावसर पर मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है. सभी बुद्ध की प्रतिमा का जलाभिषेक करते है और फल, फूल, धुप इत्यादि चढाते हैं. बौध श्रद्धालु इस दिन ज़रुरतमंदों की सहायता करते हैं और कुछ श्रद्धालु इस दिन जानवरों-पक्षियों को भी पिंजरों से मुक्त करते है और विश्वभर में स्वतंत्रता का सन्देश फैलाते हैं. पर इस साल कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण देश भर में लॉकडाउन लगाया गया है, जिसके कारण लोग घर में रहकर ही पूजा पाठ करेंगे, पर इस अवसर पर आप एपने मित्रों एवं रिश्तेदारों को बधाई संदेश तो भेज ही सकते हैं. अपने दोस्तों, करीबियों एवं रिश्तेदारों को बधाई संदेश एवं शुभकामनाएं भेजे यहां से
किसी के प्रति नफरत और ईर्ष्या रखने से जीवन में कोई भी खुशी नहीं प्राप्त की जा सकती, ईर्ष्या व्यक्ति के मन की शांति को खत्म कर देती है.
बुद्धं शरणं गच्छामि
धम्मं शरणं गच्छामि
संघं शरणं गच्छामि
बुद्धं शरणं गच्छामि
!! बुद्ध पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं !!
बुद्ध के ध्यान में मगन हैं,
सबके दिल में शांति का वास है,
तभी तो ये बुद्ध पूर्णिमा,
सबके लिए इतनी खास है
बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं
सच का साथ देते रहो,
अच्छा सोचो अच्छा कहो,
प्रेम धारा बन के बहो,
आपके लिए बुद्ध पूर्णिमा शुभ हो.
बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं
प्रभु का हाथ आपके सिर पर हो,
सुख-समृद्धि आपके दर पर हो,
जो आप चाहें वो जरूर पाएं,
बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं !!!
हम जो कुछ भी हैं वो हमने आज तक क्या सोचा इस बात का परिणाम है.
यदि कोई व्यक्ति बुरी सोच के साथ बोलता या काम करता है, तो उसे कष्ट ही मिलता है.
यदि कोई व्यक्ति शुद्ध विचारों के साथ बोलता या काम करता है,
तो उसकी परछाई की तरह ख़ुशी उसका साथ कभी नहीं छोड़ती.
बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं !!!
किसी जंगली जानवर की अपेक्षा एक कपटी और दुष्ट मित्र से अधिक डरना चाहिए,
जानवर तो बस आपके शरीर को नुक्सान पहुंचा सकता है,
पर एक बुरा मित्र आपकी बुद्धि को नुक्सान पहुंचा सकता है
बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं !!!
आपके पास जो कुछ भी है है उसे बढ़ा-चढ़ा कर मत बताइए, और ना ही दूसरों से ईर्ष्या कीजिये. जो दूसरों से ईर्ष्या करता है उसे मन की शांति नहीं मिलती.
बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं !!!
क्रोध को पाले रखना गर्म कोयले को किसी और पर फेंकने की नीयत से पकड़े रहने के सामान है; इसमें आप ही जलते हैं.
बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं !!!
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










