आज है अधिक ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष त्रयोदशी उपरांत चतुर्दशी तिथि, जानिए शुभ अशुभ समय और राहुकाल

Updated:
विज्ञापन
Aaj Ka Panchang 13 June 2026

आज 13 जून 2026 का पंचांग

Aaj Ka Panchang 13 June 2026: आज 13 जून 2026, शनिवार को अधिक ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के बाद चतुर्दशी आरंभ होगी. जानें शुभ मुहूर्त, ग्रहों की स्थिति और आज के पंचांग का महत्व.

विज्ञापन

Aaj Ka Panchang 13 June 2026: आज 13 जून 2026 दिन शनिवार है. महावीर पंचांग के अनुसार अधिक ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष त्रयोदशी दोपहर 01 बजकर 37 मिनट तक रहेगी, इसके बाद चतुर्दशी तिथि आरम्भ हो जाएगी. आज सूर्योदय कालीन ग्रहों की स्थिति की बात करें तो चंद्रमा सुबह 7 बजकर 12 मिनट तक मेष राशि में रहेंगे, इसके बाद वृषभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे, जहां पर ग्रहों के राजा सूर्य मौजूद हैं. बुध मिथुन राशि में मौजूद हैं. मंगल मेष राशि में स्थित हैं. शुक्र और देव गुरु बृहस्पति कर्क राशि में हैं. शनि मीन राशि में मौजूद हैं. राहु कुंभ राशि में तथा केतु सिंह राशि में विराजमान हैं.आइए जानते है ज्योतिषाचार्य एवं तंत्र विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्रबाहु: से आज का पंचांग …

आज का पंचांग 13 जून 2026 दिन शनिवार

तिथि: अधिक ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष त्रयोदशी दोपहर 01 बजकर 37 मिनट तक , उपरांत चतुर्थी तिथि
श्री शुभ संवत: 2083
शाके: 1948
हिजरी सन: 1447-48
सूर्योदय: 04:58 AM
सूर्यास्त: 06:40 PM

सूर्योदय कालीन नक्षत्र: कृतिका रात 12 बजकर 04 मिनट तक उपरांत रोहिणी , योग: सुकर्मा शाम 4 बजकर 18 मिनट तक उपरांत धृति , करण: वव उपरांत भद्रा

सूर्योदय कालीन ग्रह विचार

सूर्य- वृषभ राशि
चंद्रमा- मेष राशि( सुबह 7 बजकर 12 मिनट तक उपरांत वृषभ राशि )
मंगल- मेष राशि
बुध- मिथुन राशि
गुरु-कर्क राशि
शुक्र- कर्क राशि
शनि- मीन राशि
राहु-कुम्भ राशि
केतु-सिंह राशि

आज दिन का चौघड़िया (पटना)

काल – हानि: 04:58 Am से 06:41 Am
शुभ – उत्तम: 06:41 Am से 08:24 Am
रोग – अमंगल: 08:24 Am से 10:07 Am
उद्वेग – अशुभ: 10:07 Am से 11:50 Am
चर – सामान्य: 11:50 Am से 01:32 Pm
लाभ – उन्नति: 01:32 Pm से 03:15 Pm
अमृत – सर्वोत्तम: 03:15 Pm से 04:58 Pm
काल – हानि: 04:58 Pm से 06:40 Pm

आज का शुभ समय (मुहूर्त)

ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 03:36 Am से 04:17 Am
अभिजित मुहूर्त: दोपहर 11:22 Am से 12:17 Pm
विजय मुहूर्त: दोपहर 02:07 Pm से 03:02 Pm

आज का अशुभ समय (मुहूर्त)

राहुकाल: सुबह 08:24 Am से 10:07 Am
यमगण्ड: दोपहर 01:32 Pm से 03:15 Pm
गुलिक काल: सुबह 04:58 Am से 06:40 Am

ये भी पढ़ें: प्रेम, स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति का ज्योतिषीय विश्लेषण, पढ़ें 13 जून का मेष से मीन राशि का भविष्यफल 

उपाय

आज मासिक शिवरात्रि है. हर हिंदू महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी (चौदहवीं) तिथि को मनाई जाती है, जिसे भगवान शिव की विशेष पूजा और उपवास के लिए बेहद शुभ माना जाता है. इस दिन भक्तगण भोलेनाथ का आशीर्वाद पाने, मानसिक शांति और मनोकामना पूर्ति के लिए व्रत रखते हैं.

विज्ञापन
शौर्य पुंज

लेखक के बारे में

By शौर्य पुंज

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola