ePaper

4 February Top 20 News: 3.47 लाख करोड़ का बिहार का बजट, भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर सदन में हंगामा, पीसीबी पर एक्शन की तैयारी में ICC, एक क्लिक में पढ़ें टॉप 20 खबरें

Updated at : 04 Feb 2026 6:56 AM (IST)
विज्ञापन
4 February Top 20 News

संसद में बहस करते राहुल गांधी, फोटो पीटीआई

4 February Top 20 News: बिहार में नीतीश कुमार सरकार ने मंगलवार को वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 3.47 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया. सरकार ने चालू वित्त वर्ष में वृद्धि दर 14.9 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया है. इधर भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील पर संसद में भारी हंगामा जारी है. टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मैच खेलने से इनकार करने पर आईसीसी पीसीबी पर कार्रवाई करने की तैयारी में है. इसी तरह की टॉप 20 खबरें आप यहां पढ़ सकते हैं.

विज्ञापन

1. 3.47 लाख करोड़ का बिहार का बजट, रोजगार और विकास पर फोकस, देखिये मुख्य बातें

बिहार सरकार ने वर्ष 2026-27 के लिए 3.47 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया है. सात निश्चय-3 के संकल्प के साथ पेश किए गए इस बजट में 1 करोड़ रोजगार, महिलाओं को 2 लाख रुपये तक की मदद और राज्य के हर ब्लॉक में उच्च शिक्षा पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

2. बिहार बजट 2026 में शिक्षा सबसे आगे, ग्रामीण विकास दूसरे नंबर पर, किस विभाग को कितना मिला देखिये

बिहार सरकार ने मंगलवार को राज्य के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश किया. 3.47 लाख करोड़ रुपये के इस बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, महिला सशक्तिकरण और इंफ्रास्ट्रक्चर पर खास ध्यान दिया गया है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

3. अब खेलों में भी नंबर वन बनेगा बिहार, जानें सरकार का मेगा प्लान

नीतीश सरकार ने बिहार बजट 2026 में खेल को बढ़ावा देने के लिए बड़ा ऐलान किया है. आने वाले दिनों में बिहार केवल प्रतिभा देने वाला राज्य नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की मेजबानी करने वाला राज्य बनेगा. पूरी खबर यहां पढ़ें.

4. Bihar Budget 2026: बिहार में युवाओं को अब डिग्री नहीं स्किल से मिलेगा रोजगार, सरकार की खास घोषणा

बिहार में युवाओं के लिए नई ‘स्किल क्रांति’ की शुरुआत होगी. यानी कि अब राज्य में युवाओं को डिग्री नहीं बल्कि स्किल से रोजगार मिलेगा. बिहार के बजट में इसे लेकर खास घोषणा की गई है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

5. Bihar Budget 2026: SC‑ST के लिए नीतीश सरकार का मेगा पैकेज, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार पर खर्च होंगे 21 हजार करोड़ रुपये

बिहार बजट 2026-27 में SC‑ST समुदाय के लिए अलग मेगा पैकेज का ऐलान किया गया है. इसमें 21 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और आवास जैसी योजनाओं पर खर्च की जाएगी. पूरी खबर यहां पढ़ें.

6. Bihar Budget 2026: बिहार के किसानों को 6000 की जगह अब मिलेगा 9000, जानिए सरकार का नया प्रावधान

बिहार की खेती अब सिर्फ हल-खेत तक सीमित नहीं रही. रिकॉर्ड खाद्यान्न उत्पादन, किसानों को सालाना ₹3000 की अतिरिक्त सीधी मदद और एग्री-स्टार्टअप हब बनाने की तैयारी के साथ बिहार बजट 2026 ने साफ संकेत दे दिया है कि राज्य की कृषि अब सब्सिडी नहीं, सिस्टम और स्किल के दम पर आगे बढ़ेगी पूरी खबर यहां पढ़ें.

7. DRDO: दूर बैठे दुश्मनों पर बिजली जैसी चोट, SFDR तकनीक का सफल परीक्षण, भारत की लंबी छलांग

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने मंगलवार को ठोस ईंधन डक्टेड रैमजेट (SFDR) तकनीक का सफल परीक्षण किया. इस उपलब्धि के साथ ही भारत उन चुनिंदा देशों की श्रेणी में शामिल हो गया है, जिनके पास यह अत्याधुनिक तकनीक है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

8. ‘यार’ पर लोकसभा में तकरार, उप सभापति कृष्णा तेन्नेटी ने जताई आपत्ति, हो गया हंगामा

मंगलवार को भी लोकसभा में बजट सत्र काफी हंगामेदार रहा. सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जोरदार हंगामा हुआ. बहस के दौरान ‘यार’ शब्द पर पीठासीन सभापति तेन्नेटी ने कड़ी आपत्ति जताई. उन्होंने विपक्षी सदस्यों को फटकार लगाई. पूरी खबर यहां पढ़ें.

9. IND-US ट्रेड डील पर राहुल गांधी का हमला, कहा- पीएम मोदी ने देश को बेच दिया

भारत और अमेरिका ट्रेड डील पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जोरदार हमला बोला है. राहुल ने कहा- पीएम भयंकर दबाव में हैं. मालूम हो पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच बातचीत के बाद अमेरिका ने टैरिफ 50 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत करने की घोषणा कर दी है. इसपर विपक्ष ने सवाल उठाया है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

10. 8 सांसदों के सस्पेंशन और IND-US ट्रेड डील के खिलाफ संसद के बाहर प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका भी शामिल

लोकसभा में पूर्व आर्मी चीफ एम एम नरवणे के अप्रकाशित संस्मरण से जुड़े अंश को लेकर मंगलवार को भी संसद में भारी हंगामा हुआ. सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच टकराव की स्थिति बन गई. आसन के समीप कागज उछालने के मामले में 8 विपक्षी सांसदों को पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया. विपक्षी सांसदों ने संसद के बाहर इसका जारेदार विरोध प्रदर्शन किया. पूरी खबर यहां पढ़ें.

11. पश्चिमी विक्षोभ का ट्रिपल अटैक, 3 से 9 फरवरी तक गरज चमक के साथ बारिश का अलर्ट, 7 दिनों तक दिखेगा असर

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले सात दिनों में देश के कई हिस्सों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है. आईएमडी के मुताबिक तीन-तीन पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से बारिश, बर्फबारी, तेज हवा के साथ-साथ घना कोहरा जमने की संभावना है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

12. Budget Session: लोकसभा में भारी हंगामा, चेयर की तरफ कागज फेंकने वाले 8 विपक्षी सांसद पूरे सत्र के लिए सस्पेंड

लोकसभा में मंगलवार को भी भारी हंगामा हुआ. यहां तक की विपक्षी सांसदों ने चेयर की तरफ कागज फेंकनी की कोशिश की. जिसके बाद 8 विपक्षी सांसदों को पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया. पूरी खबर यहां पढ़ें.

13. बंगाल में 10 जगह ईडी के छापे, बोरियों में रद्दी कागज की तरह भर रखे थे नोटों के बंडल

पश्चिम बंगाल में चुनाव से पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने कोयला कारोबारियों के 10 ठिकानों पर रेड की. रेड के दौरान अधिकारी उस वक्त हैरान रह गये, जब उसे बोरियों में रद्दी कागज की तरह नोटों के बंडल रखे मिले. बैंक से नोट गिनने वाली मशीनें मंगवाकर गिनती की गयी, तो यह रकम एक करोड़ रुपए से अधिक निकली. पूरी खबर यहां पढ़ें.

14. India US Trade Deal : क्या मोदी ने ट्रंप को अपनी कूटनीति से झुका दिया, क्या है टैरिफ वार के सुखद अंत का राज?

भारत और अमेरिका के संबंधों की नयी शुरुआत मेड इन इंडिया प्रोडक्ट पर टैरिफ 50% से 18% करने के साथ हुई है. हालांकि अभी तो यह सेलिब्रेशन करने का वक्त नहीं है, क्योंकि अमेरिका बड़े–बड़े दावे कर रहा है. इन हालात में काफी स्पष्टता की जरूरत है, तभी यह कहा जा सकेगा कि अमेरिका, भारतीय कूटनीति के आगे झुका है या फिर बात कुछ और है. हां, यह जरूर हुआ है कि अमेरिका–भारत के रिश्ते पर जो बर्फ की चादर बिछ रही थी, वह टूट गई है, जो एक सकारात्मक कदम है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

15. T20 World Cup 2026: PCB को लग सकता है 3 अरब 15 करोड़ रुपये का झटका, पाकिस्तान को कोर्ट में घसीटने की तैयारी

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ मैच न खेलने का फैसला पाकिस्तान के लिए गले की फांस बनता जा रहा है. पीसीबी को 3 अरब 15 करोड़ रुपये से अधिक का झटका लग सकता है. यही नहीं ब्रॉडकास्टर ने कोर्ट में घसीटने की तैयारी में भी है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

16. US ट्रेड डील पर सरकार का पहला बयान, टैरिफ कट से इंजीनियरिंग और टेक्सटाइल सेक्टर को राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार, 2 फरवरी 2026 को भारत के साथ ट्रेड डील का ऐलान किया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूक्रेन युद्ध के चलते रूस से तेल खरीद को लेकर रुख बदलने का भरोसा दिया है. इसके बाद अमेरिका ने भारतीय सामान पर लगने वाला टैरिफ घटाकर 18% कर दिया. पूरी खबर यहां पढ़ें.

17. Earthquake in Bengal: कोलकाता और आसपास के इलाकों में भूकंप के झटके

बंगाल में भूकंप के झटके महसूस किये गये हैं. राजधानी कोलकाता और उसके आसपास के इलाकों में धरती डोलने लगी. रात करीब 9:05 बजे आये झटके का केंद्र म्यांमार में कहीं बताया जाता है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

18. T20 World Cup Ticket: तीसरे चरण के टिकटों की बिक्री शुरू, बुकिंग का प्रोसेस जान लें

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 की उलटी गिनती शुरू हो गई है. 7 फरवरी को पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच मुकाबले के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत हो जाएगी. अगर आप अब तक टिकट नहीं ले पाए हैं, तो जल्दी से बुकिंग करा लीजिए, क्योंकि तीसरे चरण के टिकटों की ब्रिकी शुरू हो चुकी है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

19. बंगाल इलेक्शन की रणनीति पर मंथन, 60 भाजपा विधायकों को बिप्लब देब ने 50 मिनट में क्या-क्या दिये टास्क?

बंगाल चुनाव 2026 की घोषणा इस महीने के अंत तक होने की संभावना है. इसके पहले ही राजनीतिक दलों ने चुनावी रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है. मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को उम्मीद है कि इस बार बंगाल में उसकी सरकार जरूर बनेगी. इसलिए अभी से बंद कमरे में बैठकें होने लगीं हैं. बंगाल चुनाव के सह प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने बंगाल में विधायकों के साथ बैठक की और कई निर्देश दिये. पूरी खबर यहां पढ़ें.

20. Mango Mayor Election: पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता की पत्नी सुधा गुप्ता ने मानगो मेयर पद के लिए किया नॉमिनेशन

जमशेदपुर के मानगो नगर निगम से पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता की पत्नी सुधा गुप्ता ने नॉमिनेशन कर दिया है. नॉमिनेशन में केवल कई समाज के प्रतिनिधि शामिल हुए और कोई भीड़-भाड़ नहीं हुई. पूरी खबर यहां पढ़ें.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola