पश्चिमी विक्षोभ का ट्रिपल अटैक, 3 से 9 फरवरी तक गरज चमक के साथ बारिश का अलर्ट, 7 दिनों तक दिखेगा असर
Published by : Pritish Sahay Updated At : 03 Feb 2026 4:52 PM
पश्चिमी विक्षोभ का ट्रिपल अटैक
Heavy Rain Alert: मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले सात दिनों में देश के कई हिस्सों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है. आईएमडी के मुताबिक तीन-तीन पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से बारिश, बर्फबारी, तेज हवा के साथ-साथ घना कोहरा जमने की संभावना है.
Heavy Rain Alert: वेस्टर्न हिमालयी क्षेत्र में तीन-तीन पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने वाले हैं. मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 7 दिनों के दौरान कई इलाकों में इसका असर दिखाई दे सकता है. आईएमडी ने अनुमान जाहिर किया है कि 3 फरवरी से 9 फरवरी तक उत्तर भारत के कई हिस्सों में मौसम के तेवर एक बार फिर तल्ख हो सकते हैं. इस दौरान गरज-चमक के साथ बारिश, तेज हवाएं और कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि की भी संभावना है. पूर्वी राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में 3 फरवरी को हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है. हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों और उत्तरी मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर 5 फरवरी तक सुबह और रात के दौरान घने से बहुत घने कोहरे की संभावना है.
3 से 9 फरवरी तक गरज चमक के साथ बारिश की संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक 3 फरवरी को जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में गरज, बिजली के साथ बारिश की संभावना है. इस दौरान कई इलाकों में 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है. 3 फरवरी को उत्तर प्रदेश में गरज-चमक और 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ हल्की से छिटपुट बारिश होने की संभावना है. वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में ओलावृष्टि भी हो सकती है. 5 और 6 फरवरी को इन तेज हवा के साथ बारिश की संभावना है. 8 और 9 फरवरी को भी बारिश और बर्फबारी की संभावना है. 9 फरवरी को उत्तर-पश्चिमी और मध्य भारत के मैदानी इलाकों में छिटपुट बारिश होने की संभावना है.
न्यूनतम तापमान का पूर्वानुमान
- मौसम विभाग का अनुमान है कि 5 फरवरी तक हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों और उत्तरी मध्य प्रदेश में सुबह/रात के घंटों के दौरान कुछ जगहों पर घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है.
- अगले 7 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है.
- अगले 48 घंटों के दौरान महाराष्ट्र में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है.
घना कोहरा और कोल्ड डे की चेतावनी
आईएमडी के मुताबिक 4 फरवरी तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश में सुबह और रात के घंटों के दौरान कुछ जगहों पर घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. 4 फरवरी तक राजस्थान में घना कोहरा छाया रह सकता है. 5 फरवरी तक हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा चंडीगढ़ और दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में घना कोहरा छाया रह सकता है. 6 फरवरी तक पूर्वी उत्तर प्रदेश, 4 और 5 फरवरी को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










