US ट्रेड डील पर सरकार का पहला बयान, टैरिफ कट से इंजीनियरिंग और टेक्सटाइल सेक्टर को राहत

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल (फोटो- ANI)
India-US Trade Deal: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार, 2 फरवरी 2026 को भारत के साथ ट्रेड डील का ऐलान किया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूक्रेन युद्ध के चलते रूस से तेल खरीद को लेकर रुख बदलने का भरोसा दिया है. इसके बाद अमेरिका ने भारतीय सामान पर लगने वाला टैरिफ घटाकर 18% कर दिया.
India-US Trade Deal : भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड एग्रीमेंट को लेकर बातचीत अब अंतिम चरण में है. वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि दोनों देशों की टीमें डील की बारीकियों को अंतिम रूप दे रही हैं. उन्होंने कहा कि जल्द ही भारत और अमेरिका की ओर से एक संयुक्त बयान जारी किया जाएगा. जैसे ही समझौते पर आखिरी सहमति बन जाएगी और तकनीकी प्रक्रियाएं पूरी होंगी, डील से जुड़ी पूरी जानकारी सार्वजनिक कर दी जाएगी.
ट्रंप का ऐलान और टैरिफ में बड़ी राहत
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार, 2 फरवरी 2026 को भारत के साथ ट्रेड डील का ऐलान किया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूक्रेन युद्ध के चलते रूस से तेल खरीद को लेकर रुख बदलने का भरोसा दिया है. इसके बाद अमेरिका ने भारतीय सामान पर लगने वाला टैरिफ घटाकर 18% कर दिया. इससे पहले भारत पर 25% रेसिप्रोकल टैरिफ और रूस से तेल खरीदने को लेकर अतिरिक्त 25% टैक्स लगाया गया था.
शेयर बाजार में उछाल, निर्यात सेक्टर को फायदा
ट्रेड डील की खबर का असर शेयर बाजार में साफ दिखा. मंगलवार, 3 फरवरी 2026 को दोपहर के कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी करीब 3% की तेजी के साथ ट्रेड करते नजर आए. खासकर टेक्सटाइल, लेदर, जेम्स एंड ज्वेलरी, सीफूड एक्सपोर्ट और स्पेशलिटी केमिकल्स से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में तेज़ी देखने को मिली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस फैसले का स्वागत किया.
उन्होंने कहा कि ‘मेड इन इंडिया’ उत्पादों पर 18% का कम टैरिफ भारतीय कारोबारियों और निर्यातकों के लिए बड़ी राहत है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि जब दुनिया की दो बड़ी अर्थव्यवस्थाएं और सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश साथ काम करते हैं, तो इसका फायदा आम लोगों को मिलता है और दोनों देशों के बीच सहयोग के नए रास्ते खुलते हैं.
Also Read: विदेश से गहने लाना हुआ आसान, अब कीमत नहीं वजन पर मिलेगी टैक्स छूट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhishek Pandey
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










