Sugar Price: क्या इथेनॉल की वजह से महंगी हुई चीनी? जानें ISMA ने क्या दिया जवाब

Updated:
विज्ञापन

प्रेस कॉन्फ्रेंस करते ISMA के महानिदेशक दीपक बल्लानी, फोटो ANI

Sugar Price: देश में चीनी की कीमतों में आई तेजी अब थमने वाली है. इंडियन शुगर एंड बायो-एनर्जी मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (ISMA) के अनुसार, बाजार में घबराहट (पैनिक बाइंग) और सट्टेबाजी कम होने के कारण चीनी के दाम जल्द सामान्य हो जाएंगे. देश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और मिलों के स्तर पर कीमतों में गिरावट का रुख शुरू भी हो चुका है, जिसका असर जल्द ही खुदरा बाजार पर दिखेगा.

विज्ञापन

Sugar Price: ISMA के महानिदेशक दीपक बधानी ने न्यूज एजेंसी ANI के साथ बातचीत में कहा, पिछले 20 दिनों में चीनी के दामों में हुई बढ़ोतरी का कारण वास्तविक किल्लत नहीं, बल्कि सट्टेबाजी और पैनिक बाइंग के कारण हुई. उन्होंने स्पष्ट किया कि देश में चीनी की कोई कमी नहीं है. उन्होंने इथेनॉल डायवर्जन को भी कीमतों में बढ़ोतरी के लिए जिम्मेदार ठहराए जाने से इनकार किया और कहा कि घरेलू खपत हमेशा पहली प्राथमिकता रहती है.

विज्ञापन
  • खुदरा कीमतों में उछाल : जुलाई में चीनी का भाव लगभग 48 रुपये प्रति किलो था, जो अगस्त में सट्टेबाजी के कारण बढ़कर 55-56 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया.
  • मजबूत क्लोजिंग स्टॉक : सीजन के अंत तक देश के पास करीब 35 लाख टन का क्लोजिंग स्टॉक रहेगा, जो नवंबर तक की जरूरतों के लिए पर्याप्त है.
  • उत्पादन अनुमान : वर्ष 2025-26 में देश का कुल नेट चीनी उत्पादन लगभग 279 लाख टन रहने का अनुमान है.
  • 10 लाख मीट्रिक टन कच्चे चीनी के आयात को मंजूरी : सरकार ने एहतियातन और त्योहारी सीजन में आपूर्ति बनाए रखने के लिए 10 लाख मीट्रिक टन (1 मिलियन टन) कच्चे चीनी के शुल्क-मुक्त आयात को मंजूरी दी है.


डीलरों के लिए 400 टन चीनी की स्टॉक सीमा तय

ISMA के अध्यक्ष नीरज शिरगांवकर ने बताया कि एसोसिएशन ने सरकार से व्यापारियों की स्टॉक सीमा को 400 टन से घटाकर 200 टन करने का अनुरोध किया है, ताकि बाजार में अधिक चीनी जारी हो सके. इसके अलावा, सरकार ने भी सख्त कदम उठाते हुए डीलरों के लिए 400 टन की स्टॉक सीमा, बड़े औद्योगिक उपभोक्ताओं के लिए 15 दिन की इन्वेंट्री कैप और मिलों से चीनी उठाने की 7 दिनों की समयसीमा तय की है.


ये भी पढ़ें: त्योहारों से पहले चीनी की कीमत पर नजर, जानें सप्लाई और स्टॉक से क्या होगा बाजार का हाल


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola