PM Kisan Yojana : ये नहीं किया तो अकाउंट में नहीं आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त
पीएम किसान योजना (File Photo)
PM Kisan Yojana : पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के लिए e-KYC कराना जरूरी है. अगर e-KYC पूरी नहीं है, तो किस्त अटक सकती है. किसान घर बैठे कैसे e-KYC करा सकते हैं आइए आपको यहां बताते हैं.
PM Kisan Yojana : किसानों की आर्थिक मदद के लिए केंद्र सरकार ने फरवरी 2019 में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना शुरू की थी. इसके तहत पात्र किसानों के बैंक खाते में सालाना 6,000 रुपये सीधे भेजे जाते हैं. यह रकम 2,000-2,000 रुपये की तीन किस्तों में DBT के जरिए किसानों के आधार से जुड़े बैंक खातों में ट्रांसफर की जाती है. अबतक किसानों के खाते में 23 किस्त भेजी जा चुकी है. किसानों को अब इंतजार 24वीं किस्त का है. आइए आपको बताते हैं कि योजना का लाभ लेने के लिए e-KYC क्यों जरूरी है और इसे कैसे किया जाता है.
e-KYC क्यों जरूरी?
पीएम किसान योजना में e-KYC इसलिए जरूरी की गई है, ताकि योजना का पैसा सीधे सही और पात्र किसान के आधार से जुड़े बैंक खाते में पहुंचे. इससे बीच में किसी बिचौलिए की भूमिका खत्म होती है और सरकारी मदद का लाभ सही व्यक्ति तक पहुंचना सुनिश्चित होता है.
e-KYC करने के तीन तरीके
pmkisan.gov.in पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, पीएम किसान योजना के लाभार्थी किसान अपनी e-KYC तीन तरीकों से पूरी कर सकते हैं. पहला, OTP के जरिए e-KYC की सुविधा PM-KISAN पोर्टल और मोबाइल ऐप पर उपलब्ध है. दूसरा, बायोमेट्रिक e-KYC किसान नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) या राज्य सेवा केंद्र (SSK) पर जाकर करा सकते हैं. तीसरा, फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए e-KYC PM-KISAN मोबाइल ऐप पर उपलब्ध है, जिससे किसान अपने चेहरे की पहचान के माध्यम से घर बैठे e-KYC पूरी कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें: PM Kisan : किसानों के खाते में आ रहे ₹4 हजार? जानिए वायरल दावे का सच
OTP के जरिए e-KYC कैसे करें?
OTP के जरिए e-KYC पूरी करने के लिए किसान का मोबाइल नंबर आधार से लिंक होना जरूरी है. इसके लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें:
- सबसे पहले PM-KISAN की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
- वेबसाइट के ऊपर दाईं ओर दिए गए ‘e-KYC’ विकल्प पर क्लिक करें.
- अपना आधार नंबर दर्ज करें और आगे बढ़ें.
- आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर आए OTP को दर्ज करें.
- OTP सही दर्ज करने के बाद आपकी e-KYC प्रक्रिया पूरी हो जाएगी.
बायोमेट्रिक के जरिए e-KYC कैसे करें?
बायोमेट्रिक e-KYC की सुविधा देशभर में 4 लाख से अधिक कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) और विभिन्न राज्य सेवा केंद्रों (SSK) पर उपलब्ध है. किसान नजदीकी केंद्र पर जाकर आसानी से e-KYC करा सकते हैं.
- अपना आधार कार्ड और आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर लेकर नजदीकी CSC या SSK पर जाएं.
- वहां मौजूद ऑपरेटर आधार आधारित सत्यापन के जरिए बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण पूरा करने में आपकी मदद करेगा.
- सत्यापन पूरा होने के बाद आपकी e-KYC प्रक्रिया पूरी हो जाएगी.
Face Authentication के जरिए e-KYC कैसे करें?
किसान अब अपने मोबाइल फोन से घर बैठे Face Authentication के जरिए भी e-KYC पूरी कर सकते हैं। यह e-KYC करने का आसान और सुविधाजनक तरीका है. इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
- सबसे पहले Google Play Store से PM-KISAN मोबाइल ऐप और Aadhaar Face RD ऐप डाउनलोड करें.
- PM-KISAN ऐप खोलकर अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉगिन करें.
- इसके बाद Beneficiary Status वाले पेज पर जाएं.
- अगर e-KYC स्टेटस ‘No’ दिख रहा है, तो e-KYC पर क्लिक करें.
- अपना आधार नंबर दर्ज करें और फेस स्कैन के लिए अपनी सहमति दें.
- चेहरे का स्कैन सफल होने के बाद आपकी e-KYC पूरी हो जाएगी.
कब आ सकती है पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त
पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त 20 जून को किसानों के बैंक खातों में भेजी गई थी. अब किसानों को 24वीं किस्त का इंतजार है. इस किस्त में अगस्त से नवंबर की अवधि की 2,000 रुपये की राशि मिलनी है. हालांकि, सरकार ने अभी किस्त जारी करने की तारीख तय नहीं की है. ऐसे में किसानों को 24वीं किस्त के लिए अक्टूबर या नवंबर तक इंतजार करना पड़ सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए