PM Kisan : किसानों के खाते में आ रहे ₹4 हजार? जानिए वायरल दावे का सच

Updated:
विज्ञापन

पीएम किसान (File Photo)

PM Kisan Samman Nidhi 24 Kist: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त को लेकर सोशल मीडिया पर एक दावा तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें कहा जा रहा है कि किसानों के खाते में इस बार ₹4 हजार भेजे जा रहे हैं. क्या वाकई 24वीं किस्त में किसानों को ₹4 हजार मिलेंगे? जानिए वायरल दावे की पूरी सच्चाई.

विज्ञापन

PM Kisan Samman Nidhi 24 Kist: क्या आपके मोबाइल पर भी पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त को लेकर ऐसा मैसेज आया है, जिसमें कहा जा रहा है कि किसानों के खाते में 2 हजार नहीं, बल्कि 4 हजार रुपये भेजे जा रहे हैं? सोशल मीडिया पर यह मैसेज तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें दावा किया जा रहा है कि 24वीं किस्त का पैसा आना शुरू हो गया है और किसानों को 4 हजार रुपये खाते में ट्रांसफर किए जा रहे हैं. सरकार ने इस दावे को गलत बताया है. यानी 4 हजार रुपये मिलने वाला यह मैसेज फेक न्यूज है. किसानों को ऐसे मैसेज पर भरोसा नहीं करना चाहिए.

विज्ञापन


पीएम किसान सम्मान निधि के आधिकारिक एक्स हैंडल से वायरल मैसेज को लेकर जानकारी दी गई है. सरकार ने साफ किया है कि 24वीं किस्त में 4 हजार रुपये मिलने का दावा पूरी तरह गलत है. 24वीं किस्त को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. इसलिए किसानों को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे ऐसे मैसेज पर भरोसा नहीं करना चाहिए. योजना से जुड़ी सही जानकारी के लिए सरकारी सोर्स देखने की अपील किसानों से की गई है.


ये भी पढ़ें: PM Kisan Yojana: इन किसानों को नहीं मिलेंगे ₹2,000, जानें क्यों

कब आ सकता  है 24वीं किस्त का पैसा

पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त 20 जून को किसानों के खाते में पहुंची थी. अब किसानों को 24वीं किस्त का इंतजार है. इस किस्त में अगस्त से नवंबर की राशि दी जानी है. हालांकि, सरकार ने अभी इसकी तारीख घोषित नहीं की है. ऐसे में किसानों को 24वीं किस्त के लिए अक्टूबर-नवंबर तक इंतजार करना पड़ सकता है.

पात्र किसानों को हर साल मिलते हैं 6 हजार रुपये

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल कुल 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है. यह राशि एक साथ नहीं, बल्कि तीन किस्तों में दी जाती है. हर किस्त में किसानों के बैंक खाते में 2 हजार रुपये सीधे भेजे जाते हैं.


विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola