3kW सोलर पैनल लगवाने में कितना खर्च? कितने साल में निकलेगा पूरा पैसा, जानें

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

बिजली के बढ़ते बिल से परेशान हैं और घर की छत पर सोलर पैनल लगवाने का सोच रहे हैं? 3kW का सोलर सिस्टम आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है. जानें यहां कैसे.

विज्ञापन

सरकार की ‘पीएम सूर्य घर’ योजना के तहत घर की छत पर सोलर पैनल लगाने वालों को सब्सिडी दी जा रही है. केंद्र के अलावा कुछ राज्य सरकारें भी सोलर पैनल लगाने पर अतिरिक्त मदद देती हैं. इसका मकसद लोगों को अपनी बिजली खुद बनाने और हर महीने आने वाले भारी बिजली बिल को कम करने के लिए प्रोत्साहित करना है. आमतौर पर घरों में 1kW से 5kW तक का सोलर सिस्टम लगाया जाता है. ऐसे में अगर आपने 3kW का सोलर सिस्टम लगवाया है, तो आपको कितनी सब्सिडी मिलेगी और बिजली बिल में बचत से आपका खर्च कितने समय में पूरा हो जाएगा, आइए आसान भाषा में समझते हैं.

विज्ञापन

सब्सिडी मिलने के बाद भी सोलर सिस्टम लगवाने का पूरा खर्च सरकार नहीं उठाती. इसकी कीमत का करीब 40 से 70 फीसदी हिस्सा आपको खुद देना पड़ सकता है. हालांकि, हर महीने बिजली के बिल में होने वाली बचत से धीरे-धीरे यह खर्च पूरा किया जा सकता है. आम तौर पर सोलर सिस्टम पर किया गया निवेश 3 से 5 साल में वसूल हो सकता है. हालांकि आपके घर का लोड बिजली को लेकर कितना है, इसपर वसूली निर्भर करेगी.


ये भी पढ़ें: सोलर पैनल लगवाने पर मिलेगी 78 हजार तक सब्सिडी, बिजली विभाग ने जागरूकता वाहन किया रवाना

3kW सोलर सिस्टम से कितनी होगी बचत?

3BHK घर के लिए 3kW का सोलर सिस्टमएक अच्छा ऑप्शन माना जाता है. इसे लगवाने में करीब 1.40 लाख से 1.60 लाख रुपये तक खर्च आ सकता है. सरकार की ओर से 78,000 रुपये तक की सब्सिडी मिलने के बाद आपको अपनी जेब से करीब 82,000 रुपये खर्च करने होंगे. इस सिस्टम से हर महीने बिजली के बिल में लगभग 2,000 से 2,500 रुपये तक की बचत हो सकती है. यानी बिजली बिल में होने वाली बचत से सोलर सिस्टम पर लगाया गया पैसा करीब 3.5 से 4 साल में वापस मिल सकता है. इसके बाद बिजली बिल में होने वाली बचत आपकी अतिरिक्त बचत होगी.


विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola