22 अगस्त को बैंक खुले हैं या बंद? घर से निकलने से पहले पढ़ लें यह काम की खबर
आज बैंक खुले हैं या बंद
Bank Holiday Today: आज 22 अगस्त को बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है तो घर से निकलने से पहले छुट्टी का स्टेटस जरूर देख लें. महीने का चौथा शनिवार होने के कारण देशभर में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी. हालांकि UPI, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और ATM जैसी डिजिटल सेवाएं सामान्य रूप से काम करती रहेंगी.
Bank Holiday Today: अगर आप आज (22 अगस्त) को बैंक जाकर कोई जरूरी काम निपटाने की सोच रहे हैं, तो पहले छुट्टी के बारे में जान लें. कहीं ऐसा न हो कि आप बैंक जाएं वहां आपकों ताला लटका मिले.
आज (22 अगस्त) को देशभर में सरकारी और प्राइवेट बैंक ब्रांच बंद रहेंगी. वजह कोई त्योहार नहीं, बल्कि महीने का चौथा शनिवार है. हालांकि बैंक बंद रहने के बावजूद ऑनलाइन बैंकिंग और डिजिटल पेमेंट से जुड़े ज्यादातर काम सामान्य रूप से किए जा सकेंगे.
22 अगस्त को क्यों बंद हैं बैंक?
भारतीय रिजर्व बैंक के नियमों के मुताबिक महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंकों में छुट्टी रहती है. वहीं पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को बैंक खुले रहते हैं. 22 अगस्त 2026 महीने का चौथा शनिवार है. इसी वजह से आज देश भर में बैंक शाखाओं में आम ग्राहकों से जुड़े काम नहीं होंगे.
आज कौन-कौन से काम हो सकते हैं प्रभावित?
बैंक बंद रहने की वजह से जिन कामों के लिए ब्रांच जाना जरूरी है, उन्हें आज नहीं किया जा सकेगा. पैसे जमा या निकालने संबंधी काम नहीं हो सकेंगे. ऐसे में अगर आपका कोई ऐसा जरूरी काम है, जिसे सिर्फ बैंक शाखा में जाकर ही पूरा किया जा सकता है, तो उसे अगले बैंकिंग दिन के लिए टालना पड़ेगा.
अगस्त में अभी और कब-कब बंद रहेंगे बैंक?
22 अगस्त के बाद भी अगस्त के बाकी दिनों में कई बैंक छुट्टियां पड़ने वाली हैं. इनमें कुछ देशभर में लागू होंगी, जबकि कुछ राज्य विशेष में रहेंगी.
23 अगस्त को रविवार होने के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे. 26 अगस्त को ओणम या पहले ओणम के मौके पर कुछ राज्यों, खासकर केरल में बैंक बंद रह सकते हैं. 27 अगस्त को तिरुवोनम के कारण केरल में बैंक छुट्टी रहेगी. 30 अगस्त को रविवार के चलते देशभर में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी.
राज्यों में त्योहारों के अनुसार छुट्टियों की तारीख अलग-अलग हो सकती है, इसलिए स्थानीय बैंक हॉलिडे कैलेंडर देखना बेहतर रहेगा.
बिल पेमेंट और UPI पर नहीं पड़ेगा असर
बैंक हॉलिडे के दौरान मोबाइल रिचार्ज, बिजली बिल, DTH और दूसरे ऑनलाइन भुगतान भी किए जा सकते हैं. UPI और मोबाइल बैंकिंग के जरिए रोजमर्रा के ज्यादातर लेनदेन चलते रहते हैं. ऐसे में आज अगर आपका काम सिर्फ पैसे भेजने, बिल भरने या बैलेंस चेक करने का है, तो बैंक ब्रांच जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी.
Also Read: सालाना 20 रुपये प्रीमियम पर 2 लाख का बीमा, जानिए कौन ले सकता है इस सरकारी योजना का लाभ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए