Earthquake in Bengal: कोलकाता और आसपास के इलाकों में भूकंप के झटके

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता में डोली धरती.

Earthquake in Bengal: बंगाल में भूकंप के झटके महसूस किये गये हैं. राजधानी कोलकाता और उसके आसपास के इलाकों में धरती डोलने लगी. रात करीब 9:05 बजे आये झटके का केंद्र म्यांमार में कहीं बताया जाता है.

विज्ञापन

Earthquake in Bengal: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता और उसके आसपास के इलाकों में मंगलवार शाम को भूकंप के झटके महसूस किये गये. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. इससे पहले म्यांमार में आये 6.1 तीव्रता वाले भूकंप के झटके पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में महसूस किये गये.

विज्ञापन

रात 9:05 बजे आया भूकंप

कोलकाता में ऊंची इमारतों के कुछ निवासियों और कार्यालयों में काम करने वाले कर्मचारियों ने बताया कि उन्होंने भूकंप के कई झटके महसूस किये. यह भूकंप म्यांमार में रात करीब 9:05 बजे आया, जिसे कुछ सेकेंड तक महसूस किया गया.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

म्यांमार में कहीं था भूकंप का केंद्र

भूकंप के कारण किसी प्रकार के नुकसान की तत्काल कोई सूचना नहीं है. अधिकारी ने बताया कि भूकंप का केंद्र म्यांमार में कहीं था. हम भूकंप के बारे में जानकारी जुटा रहे हैं और इसके सटीक स्थान का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.1 थी.

इसे भी पढ़ें

कोलकाता में भी महसूस किये गये भूकंप के झटके

भूकंप के मामले में आयी ताजी रिपोर्ट चिंताजनक, कोलकाता भी सेफ नहीं

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola