कोलकाता में भी महसूस किये गये भूकंप के झटके

Updated:
विज्ञापन
कोलकाता में भी महसूस किये गये भूकंप के झटके

बांग्लादेश के नरसिंगडी में शुक्रवार सुबह 5.7 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके झटके कोलकाता समेत राज्य के अन्य क्षेत्रों में भी महसूस किये गये. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने यह जानकारी दी.

विज्ञापन

संवाददाता, कोलकाता

बांग्लादेश के नरसिंगडी में शुक्रवार सुबह 5.7 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके झटके कोलकाता समेत राज्य के अन्य क्षेत्रों में भी महसूस किये गये. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने यह जानकारी दी.

भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि बांग्लादेश में सुबह 10 बजकर आठ मिनट पर भूकंप का झटका महसूस किया गया और इसका केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई में था. कोलकाता समेत राज्य के विभिन्न इलाकों में भूकंप का झटका महसूस होते ही लोग एहतियात के तौर पर सड़कों पर निकल आये. कुछ समय तक अफरा-तफरी की स्थिति रही. खबर लिखे जाने तक राज्य में कहीं से भी कोई जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है. भूकंप के झटके महसूस होने के बाद लोग अपने परिजनों को फोन कर हालचाल पूछते नजर आये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akhilesh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Akhilesh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola