CJP प्रदर्शन की फॉरेन फंडिंग पर विदेश मंत्रालय के नाम से भ्रामक पोस्ट वायरल, MEA ने बताया सच

Updated:
विज्ञापन

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल, फोटो एक्स

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

विदेश मंत्रालय (MEA) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर वायरल हो रहे एक दावे को पूरी तरह से भ्रामक और गलत बताया है. वायरल पोस्ट में दावा किया गया था कि विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के विरोध प्रदर्शनों में विदेशी फंडिंग की बात को सिरे से खारिज किया है.

विज्ञापन

विदेश मंत्रालय की फैक्ट चेक टीम ने साफ किया कि प्रवक्ता के बयान को गलत तरीके से पेश किया गया है. वायरल पोस्ट में प्रवक्ता के हवाले से कहा गया था कि जांच में किसी विदेशी फंडिंग की बात सामने नहीं आई है, जबकि हकीकत में ऐसा कोई बयान जारी ही नहीं हुआ था.

विज्ञापन

प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने क्या दिया था बयान?

मीडिया ब्रीफिंग का सही संदर्भ देते हुए विदेश मंत्रालय ने बताया कि प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने केवल इतना कहा था, "विदेशी फंडिंग और अन्य आरोपों के संबंध में फिलहाल मेरे पास साझा करने के लिए कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है."


बिना पुष्टि गलत जानकारी शेयर करने से बचें

विदेश मंत्रालय ने कहा कि मीडिया और सोशल मीडिया पर आधिकारिक बयानों को बिना पुष्टि के गलत तरीके से पेश न किया जाए.

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद थमा छात्रों का आंदोलन

NEET-UG 2026 परीक्षा में पेपर लीक और धांधली को लेकर देशभर में छात्रों का विरोध प्रदर्शन धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के साथ शनिवार को खत्म हुआ. कॉकरोच जनता पार्टी की अगुआई में जंतर मंतर में छात्रों का विरोध प्रदर्शन 36 दिनों तक चला.

ये भी पढ़ें: एग्जाम सिस्टम में बदलाव की तैयारी: पीएम मोदी ने बनाई हाई टास्क फोर्स, नंदन नीलेकणि संभालेंगे कमान

ये भी पढ़ें: 36 दिनों की गूंज के बाद जंतर-मंतर पर सन्नाटा, 200 सफाईकर्मियों ने दिनभर चलाया अभियान


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola